डीसीपी दक्षिणी मो. मुश्ताक के निर्देशन में निकली पुलिस टीम
लखनऊ - मोहनलालगंज नवरात्रि पर्व को सकुशल और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए मोहनलालगंज पुलिस सतर्क है। पर्व के दौरान क्षेत्र में शांति, सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से शुक्रवार को पुलिस अधिकारियों ने मोहनलालगंज थाना क्षेत्र में पैदल गश्त की। इस दौरान अधिकारियों ने सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया और संबंधित पुलिसकर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, पुलिस उपायुक्त दक्षिणी मो. मुश्ताक के निर्देशन में अपर पुलिस उपायुक्त दक्षिणी रल्लापल्ली वसंथ कुमार ने सहायक पुलिस आयुक्त मोहनलालगंज के साथ थाना क्षेत्र में पैदल गश्त की। गश्त के दौरान अधिकारियों ने क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण करते हुए नवरात्रि के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए जरूरी निर्देश दिए।नवरात्रि के अवसर पर मंदिरों में दर्शन-पूजन, दुर्गा पंडालों और अन्य धार्मिक आयोजनों में श्रद्धालुओं की आवाजाही बढ़ जाती है। ऐसे में किसी भी अप्रिय घटना को रोकने और आमजन में सुरक्षा का भरोसा बनाए रखने के लिए पुलिस की सक्रियता महत्वपूर्ण है। अधिकारियों ने संबंधित पुलिसकर्मियों को पर्व के दौरान सतर्कता बरतने तथा कानून व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए।
पुलिस अधिकारियों की इस पैदल गश्त का उद्देश्य क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को दुरुस्त रखना और नवरात्रि के दौरान शांतिपूर्ण माहौल बनाए रखना है। पुलिस ने पर्व के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था पर विशेष ध्यान देते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए।
रिपोर्टर - धीरज तिवारी

No Previous Comments found.