नागेश कुमार की सोनालिका ट्रैक्टर एजेंसी पर उमड़ा किसानों का हुजूम, स्वतंत्र देव सिंह ने किया सम्मानित
गोसाईगंज/लखनऊ : गंगागंज स्थित किसान सोनालिका ट्रैक्टर एजेंसी के डीलर नागेश कुमार की ओर से शुक्रवार को भव्य किसान मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश सरकार के जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने किसानों को केंद्र और प्रदेश सरकार की कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। समारोह में हजारों किसानों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया, वहीं किसानों को ट्रैक्टरों की चाभियां भी सौंपी गईं।
80 ट्रैक्टरों से शुरू हुआ सफर, किसानों से बनाया मजबूत रिश्ता
किसान सोनालिका ट्रैक्टर एजेंसी के डीलर नागेश कुमार ने अपने व्यावसायिक सफर की जानकारी देते हुए बताया कि उन्होंने वर्ष 2006 में सोनालिका ट्रैक्टर की डीलरशिप शुरू की थी। शुरुआती दौर में उन्होंने 80 ट्रैक्टर बेचे थे। इसके बाद से किसानों के साथ बेहतर संबंध स्थापित करने और कृषि क्षेत्र से जुड़ी सेवाओं को आगे बढ़ाने का प्रयास लगातार जारी है।
किसानों को बताईं सरकारी योजनाएं
जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, किसान क्रेडिट कार्ड और प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना समेत विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने कृषि यंत्रों पर अनुदान और किसानों के हित में संचालित अन्य योजनाओं पर भी प्रकाश डाला। समारोह में अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति आयोग के अध्यक्ष बैजनाथ रावत, हैदरगढ़ विधायक दिनेश रावत, गोसाईगंज ब्लॉक प्रमुख विनय वर्मा, रीना त्रिपाठी, किसान सोनालिका हार्डवेयर सेंटर के डीलर रामकरन वर्मा, सोनालिका के वाइस प्रेसिडेंट पुष्पेंद्र सिंह और जोनल हेड सौरभ गुप्ता समेत कई ग्राम प्रधान और बड़ी संख्या में किसान मौजूद रहे।
रिपोर्टर : धीरज तिवारी

No Previous Comments found.