निगोहां में खुलेगा ‘द ब्रांड हब’, एक ही छत के नीचे मिलेंगे नामी ब्रांड्स के कपड़े
निगोहां/लखनऊ : निगोहां कस्बे और आसपास के क्षेत्र के फैशन प्रेमियों के लिए खुशखबरी है। अब ब्रांडेड कपड़ों की खरीदारी के लिए दूर-दराज के बाजारों का रुख नहीं करना पड़ेगा। निगोहां बाजार में आर्यावर्त ग्रामीण बैंक के सामने केपी मार्केट में ‘द ब्रांड हब’ नाम से नए कपड़ों के शोरूम का भव्य शुभारंभ मंगलवार, को होने जा रहा है। शोरूम खुलने से क्षेत्र के युवाओं और ब्रांडेड कपड़ों के शौकीन ग्राहकों को एक ही छत के नीचे कई नामी ब्रांड्स के कपड़े खरीदने का अवसर मिलेगा।
‘द ब्रांड हब’ में युवाओं के बीच लोकप्रिय किलर, मुफ्ती, यूएस पोलो, पीटर इंग्लैंड, ली, लेवाइस और पेंटालून सहित कई प्रमुख ब्रांड्स के कपड़ों का कलेक्शन उपलब्ध कराने की तैयारी है। शोरूम में पुरुषों के लिए लेटेस्ट फैशन और ट्रेंड के अनुरूप मेंस वियर की विभिन्न रेंज मिलेगी। बदलते फैशन के दौर में युवाओं की पसंद और जरूरतों को ध्यान में रखते हुए यहां आकर्षक डिजाइन और स्टाइलिश कपड़ों का विकल्प उपलब्ध कराने पर जोर दिया जाएगा।शोरूम संचालक धर्मेंद्र वर्मा ने बताया कि क्षेत्रीय ग्राहकों को ब्रांडेड और ट्रेंडी कपड़ों की खरीदारी के लिए बड़े शहरों या दूर के बाजारों में जाने की जरूरत न पड़े, इसी उद्देश्य से ‘द ब्रांड हब’ की शुरुआत की जा रही है। उन्होंने बताया कि ग्राहकों को उचित कीमत पर पसंदीदा ब्रांड्स के कपड़े उपलब्ध कराने का प्रयास रहेगा। शोरूम के उद्घाटन अवसर पर ग्राहकों के लिए विशेष ऑफर भी रखे गए हैं, जिससे खरीदारी करने वालों को लाभ मिल सकेगा।उन्होंने कहा कि आज के समय में युवा अपने पहनावे और फैशन को लेकर काफी जागरूक हैं। ऐसे में उनकी पसंद के अनुसार कपड़ों का बेहतर कलेक्शन एक ही स्थान पर उपलब्ध कराना शोरूम की प्राथमिकता रहेगी। साथ ही ग्राहकों को खरीदारी के दौरान बेहतर विकल्प उपलब्ध कराने का प्रयास किया जाएगा।निगोहां बाजार में नए शोरूम की शुरुआत से स्थानीय बाजार में भी रौनक बढ़ने की उम्मीद है। क्षेत्र के लोगों को अब एक ही स्थान पर कई लोकप्रिय ब्रांड्स के कपड़े देखने और अपनी पसंद के अनुसार खरीदारी करने का अवसर मिलेगा।13 अक्टूबर को होने वाले शुभारंभ के साथ ही ‘द ब्रांड हब’ ग्राहकों के स्वागत के लिए तैयार रहेगा। फैशन और ब्रांडेड कपड़ों के शौकीन ग्राहक निगोहां बाजार स्थित केपी मार्केट में पहुंचकर नए शोरूम का कलेक्शन देख सकेंगे और उद्घाटन के अवसर पर घोषित विशेष ऑफर का लाभ उठा सकेंगे।
रिपोर्टर : धीरज तिवारी

No Previous Comments found.