फैजुल्लागंज में बाढ़ पीड़ितों को राशन बांटने के दौरान राजनाथ सिंह ने वीडियो कॉल से संवाद कर जाना हाल

लखनऊ :  फैजुल्लागंज क्षेत्र में बाढ़ प्रभावित परिवारों को राहत पहुंचाने के लिए राहत एवं सहायता अभियान निरंतर जारी है। इसी क्रम में आज गणेश विहार, दुर्गापुरी सहित अन्य बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में विधान परिषद सदस्य मुकेश शर्मा, क्षेत्रीय विधायक डॉ नीरज बोरा, रक्षामंत्री राजनाथ सिंह के विशेष कार्याधिकारी के.पी. सिंह, जनसंपर्क अधिकारी राघवेंद्र शुक्ला एवं वरिष्ठ नेता पुष्कर शुक्ला ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में राशन सामग्री, भोजन के डिब्बे एवं मेडिकल किट का वितरण किया। और लोगों से बातचीत की। 

इसी दौरान केंद्रीय रक्षामंत्री एवं लखनऊ के सांसद राजनाथ सिंह  द्वारा मोबाइल पर  वीडियो कॉल के माध्यम से क्षेत्र की स्थिति का जायजा लिया गया। उन्होंने बाढ़ पीड़ितों से संवाद कर उनकी समस्याओं को जाना और उन्हें हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया।
रक्षामंत्री ने
बाढ़ प्रभावित परिवारों को आवश्यक राहत सामग्री उपलब्ध कराने और उनकी समस्याओं के समाधान के लिए प्रशासन एवं जनप्रतिनिधियों के समन्वय से लगातार किए जा रहे राहत एवं सहायता कार्य को लेकर पीड़ितों से संवाद भी किया। उन्होंने बाढ़ पीड़ितों को आश्वाशन दिया कि वह जल्द ही क्षेत्र का दौरा करने लखनऊ आयेंगे।
इस दौरान क्षेत्रीय विधायक डॉ नीरज बोरा ने पीड़ितों से संवाद करते हुए कहा की गोमती का पानी 6 इंच कम हुआ है जबकि नैमिषारण्य में गोमती का जल स्तर एक मीटर घटा है। उन्होंने कहा लखनऊ तक पानी घटने में में 30 से 36 घंटे लगते हैं। उन्होंने कहा कि  अनुमान लगाया जा रहा है कि अगले एक हफ्ते में हालात सामान्य होने की उम्मीद है।
डॉ बोरा ने क्षेत्र लोगो से कहा कि संकट की घड़ी में हम सभी उनके साथ हैं। जो लोग घर से बाहर चले गए हैं। वापस आने पर उनको भी राशन वितरण किया जाएगा। उन्होंने बताया कि सफाई व्यवस्था, मेडिकल व्यवस्था एवं राशन व्यवस्था को लेकर प्रशासन अलर्ट मोड पर रखा गया है। हमारी टीम भी इसमें लगातार रोजाना राशन वितरण करने में सहयोग कर रही है

रिपोर्टर : चौधरी मुकेश सिंह

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.