मोहनलालगंज में दो फॉर्च्यूनर की टक्कर के बाद विवाद, चालक पर अभद्रता का आरोप मुकदमा दर्ज
मोहनलालगंज/लखनऊ : मोहनलालगंज थाना क्षेत्र के अतरौली क्रॉसिंग के सामने दो फॉर्च्यूनर गाड़ियों के बीच टक्कर के बाद विवाद का मामला सामने आया है। इस संबंध में रायबरेली निवासी आशीष प्रताप सिंह की शिकायत पर मोहनलालगंज पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। शिकायतकर्ता ने दूसरे वाहन के चालक पर लापरवाही से गाड़ी चलाने, टक्कर मारने, गाली-गलौज करने और पैर पर वाहन चढ़ाने के आरोप लगाए हैं।पुलिस के मुताबिक, शिकायतकर्ता की फॉर्च्यूनर UP33AV0001 में फॉर्च्यूनर UP32LK8111 के चालक ने कथित तौर पर पीछे से टक्कर मार दी। शिकायत में कहा गया है कि टक्कर से उनकी गाड़ी काफी क्षतिग्रस्त हो गई। इसके बाद शिकायतकर्ता ने दूसरे वाहन का पीछा कर उसे रोकने का प्रयास किया। आरोप है कि इसी दौरान चालक ने उनके साथ अभद्र भाषा का प्रयोग किया और पैर पर गाड़ी चढ़ा दी।पुलिस के अनुसार, मामले में सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस अभिलेखों में संबंधित वाहन के चालक का नाम और पता अज्ञात दर्ज है।
रिपोर्टर : धीरज

No Previous Comments found.