विशेष सेवा के लिए तीन सेवादारों को ‘फख्र-ए-कौम’ सम्मान से किया गया सम्मानित

लखनऊ : गुरुद्वारा आलमबाग में आज सिखों के चौथे गुरु, श्री गुरु रामदास जी का प्रकाश पर्व श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाया गया। इस पावन अवसर पर भाई दविंदर सिंह खानने वाले एवं भाई तरनवीर सिंह रब्बी जी ने अपनी मधुर गुरबाणी कीर्तन प्रस्तुति से संगत को निहाल किया। गुरुद्वारा परिसर में गुरु साहिब की महिमा का गुणगान किया गया और संगत ने गुरु चरणों में माथा टेककर आशीर्वाद प्राप्त किया।

इस अवसर पर विशेष सेवा कार्यों के लिए ऑक्सीजन मैन गुरप्रीत सिंह रामी, धर्मबीर सिंह बग्गा (टांडा) एवं गुरप्रीत सिंह बग्गा (सहारनपुर) को संत कश्मीर सिंह भूरी वाले डेरा की ओर से ‘फख्र-ए-कौम’ सम्मान प्रदान कर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के भूपिंदर सिंह गिन्नी, डीएसजीएमसी के सचिव जस्मन सिंह नानी, मनजीत सिंह तलवार, बिहार अल्पसंख्यक आयोग के सदस्य लखविंदर सिंह जी तथा राजेंद्र सिंह बग्गा लकी विशेष रूप से उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण सरोजनीनगर के लोकप्रिय विधायक राजेश्वर सिंह द्वारा बस का उद्घाटन रहा। इस बस का उपयोग कार सेवा एवं अन्य सेवा कार्यों के लिए किया जाएगा। पूरे कार्यक्रम के आयोजन में संदीप सिंह आनंद का विशेष सहयोग रहा।

इस पावन अवसर पर श्री गुरु रामदास जी की पवित्र गुरबाणी का स्मरण करते हुए संगत ने गुरु साहिब के बताए सेवा, विनम्रता एवं मानवता के मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।
गुरु साहिब की पावन गुरबाणी में फरमाया गया है—
“हरि जीउ निमाणिआ 
अर्थात परमात्मा ही निराश्रितों का सहारा और मान-सम्मान हैं।
कार्यक्रम की समाप्ति पर गुरु का अटूट लंगर वितरित किया गया।

इस अवसर पर गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान निर्मल सिंह, रतपाल सिंह गोल्डी, हरजीत सिंह सरला, राजेंद्र सिंह राजू, इकबाल सिंह, त्रिलोक सिंह तुतेजा, चरनजीत सिंह, भूपिंदर सिंह, परमजीत सिंह, परविंदर सिंह, गुरदीप सिंह सहित कमेटी के अन्य सदस्य एवं बड़ी संख्या में संगत उपस्थित रही।

रिपोर्टर : चौधरी मुकेश सिंह 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.