तंत्र-मंत्र के नाम पर महिला से ठगी, सोने की चेन-लॉकेट और अंगूठी लेकर फरार

लखनऊ - आशियाना थाना क्षेत्र के सेक्टर-एम में तंत्र-मंत्र और झाड़-फूंक के नाम पर महिला से ठगी का मामला सामने आया है। दो अज्ञात ठग महिला को अपने झांसे में लेकर उसके गले से सोने की चेन, लॉकेट और अंगूठी उतरवाकर फरार हो गए। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। मूल रूप से अमरोहा जनपद के ग्राम फाजलपुर, पोस्ट गुलड़िया की रहने वाली पूजा चौधरी पत्नी अतुल सिंह वर्तमान में आशियाना के सेक्टर-एम में पिछले चार महीने से रह रही हैं। पीड़िता के अनुसार, बीती 1 अक्टूबर को सुबह करीब 10:45 बजे दो अज्ञात व्यक्ति उनके घर पहुंचे। घर में अकेला पाकर दोनों ने तंत्र-मंत्र और झाड़-फूंक की बातें कर उन्हें विश्वास में ले लिया। इसके बाद झांसे में लेकर उनके गले से सोने की चेन, लॉकेट और अंगूठी उतरवा ली और मौके से फरार हो गए।

कुछ देर बाद ठगी का एहसास होने पर पीड़िता ने आरोपियों की तलाश की, लेकिन उनका कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद रविवार को उन्होंने आशियाना थाने में अज्ञात आरोपियों के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज कराई। आशियाना थाना प्रभारी गजेंद्र राय ने बताया कि पीड़िता की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। आरोपियों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।

रिपोर्टर - राजेश वर्मा

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.