निगोहां में किसान की भैंस और पड़वे की संदिग्ध मौत, लाखों का नुकसान

मोहनलालगंज/लखनऊ : निगोहां क्षेत्र के बिरसिंहपुर मजरा चंडीखेड़ा गांव में मंगलवार सुबह किसान राजेश कुमार की एक दुधारू भैंस और पड़वे की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। दोनों पशुओं की अचानक मौत से किसान परिवार में मातम छा गया। किसान को लाखों रुपये के नुकसान का अनुमान है।राजेश कुमार के मुताबिक, दोनों पशुओं को सोमवार शाम चारा खिलाकर घर के बाहर बांस की कोठी में बांधा था। उस समय वे पूरी तरह स्वस्थ थे। मंगलवार सुबह अचानक दोनों की मौत हो गई। मृत भैंस प्रतिदिन करीब 12 लीटर दूध देती थी, जिससे परिवार का भरण-पोषण होता था। भैंस की मौत से परिवार की आजीविका पर संकट खड़ा हो गया है।घटना की सूचना पर निगोहां पशु चिकित्सालय और पशु हेल्पलाइन 1962 की टीम मौके पर पहुंची। प्रारंभिक जांच में चिकित्सकों ने जहरीले सांप के काटने की आशंका जताई है। पशुओं के खून के नमूने लेकर जांच शुरू कर दी गई है। चिकित्सकों के अनुसार, पोस्टमार्टम और जांच रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का वास्तविक कारण स्पष्ट हो सकेगा।

रिपोर्टर : धीरज  तिवारी 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.