बाढ़ प्रभावितों की सेवा में जुटी डॉ. नीरज बोरा की टीम, राशन सामग्री के साथ व्रतधारियों को बांटे फल
लखनऊ : फैजुल्लागंज क्षेत्र में बाढ़ प्रभावित परिवारों की सहायता के लिए लखनऊ उत्तर के विधायक डॉ. नीरज बोरा की नारंगी टीम का राहत एवं सेवा अभियान लगातार जारी है। इसी क्रम में आज टीम ने शिवशक्ति नगर, पतंग मैदान, दाउदनगर नई कॉलोनी, मामा कॉलोनी और चौबे डेयरी के पीछे स्थित क्षेत्रों में पहुंचकर जरूरतमंद परिवारों को राशन सामग्री वितरित की।
शारदीय नवरात्रि के पावन अवसर पर टीम ने व्रत रखने वाले लोगों को फल भी वितरित किए। बाढ़ के कारण कठिन परिस्थितियों का सामना कर रहे परिवारों की सहायता के साथ नवरात्रि में व्रतधारियों तक फल पहुंचाकर टीम द्वारा सेवा और संवेदना का संदेश दिया गया।
राहत वितरण अभियान में पार्षद रंजीत सिंह, सतीश वर्मा, शैलेन्द्र मौर्य, शैलेन्द्र स्वर्णकार, शिवम श्रीवास्तव, बबलू चौधरी, आदर्श राजपूत, कृपाशंकर मिश्रा, मयंक मिश्रा, गौरव अवस्थी, राजू सिंह, श्रेया निगम, विवेक राजपूत एवं सचिन गुप्ता सहित अन्य लोग शामिल रहे।उल्लेखनीय है विधायक डॉ नीरज बोरा की टीम का बाढ़ प्रभावित परिवारों की सहायता और जरूरतमंदों की सेवा के लिए टीम का अभियान निरंतर जारी है।
रिपोर्टर : चौधरी मुकेश सिंह

No Previous Comments found.