बाढ़ राहत शिविरों का निरीक्षण, प्रभावितों को बांटी राहत सामग्री

लखनऊ :  फैजुल्लागंज में बाढ़ प्रभावित परिवारों की सहायता के लिए जनप्रतिनिधियों का दौरा लगातार जारी है। इसी क्रम में आज फिर विधान परिषद सदस्य मुकेश शर्मा, विधायक डॉ. नीरज बोरा, रक्षामंत्री राजनाथ सिंह के विशेष कार्याधिकारी के.पी. सिंह, जनसंपर्क अधिकारी राघवेंद्र शुक्ला एवं वरिष्ठ नेता पुष्कर शुक्ला ने दाउदनगर, मामा कॉलोनी और दुर्गापुरी सहित विभिन्न क्षेत्रों का दौरा किया तथा प्रभावित परिवारों को राशन, पेयजल, दवा किट और मैगी वितरित की। केंद्रीय रक्षामंत्री के

विशेष कार्याधिकारी के.पी. सिंह ने कहा कि माननीय रक्षामंत्री राजनाथ सिंह जी फैजुल्लागंज में बाढ़ की स्थिति पर पूरी नजर बनाए हुए हैं और उनके द्वारा रोजाना बाढ़ प्रभावित परिवारों की राहत एवं बचाव संबंधी कार्यों की जानकारी ली जा  रही है।
इस दौरान राहत शिविरों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया भी लिया गया।
मुकेश शर्मा ने कहा कि बाढ़ प्रभावित परिवारों को राहत पहुंचाना हम सभी की प्राथमिकता है। इसके लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं।
विधायक डॉ. नीरज बोरा ने कहा कि प्रभावित परिवारों तक राहत सामग्री, चिकित्सा सुविधा और जरूरी संसाधन पहुंचाने के लिए हमारी टीम और कार्यकर्ता लगातार सक्रिय है और क्षेत्र में भ्रमण कर राशन वी अन्य सुविधाएं लोगों तक पहुंचा रहे है। स्थिति सामान्य होने तक सेवा एवं राहत कार्य जारी रहेंगे।
जनप्रतिनिधियों ने राहत शिविरों में चिकित्सा व्यवस्था सहित अन्य सुविधाओं का जायजा लेते हुए प्रभावित परिवारों को हरसंभव सहायता का भरोसा दिलाया।

रिपोर्टर : चौधरी मुकेश सिंह

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.