मिशन शक्ति 6.0 : गोसाईगंज में छात्राओं को करियर और सुरक्षा का पाठ

लखनऊ : पुलिस कमिश्नरेट लखनऊ के दक्षिणी जोन में मिशन शक्ति अभियान के छठवें चरण के तहत छात्राओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।

पुलिस आयुक्त तरुण गाबा के निर्देशन में 15 अक्टूबर को सहायक पुलिस आयुक्त गोसाईगंज ऋषभ यादव और प्रभारी निरीक्षक गोसाईगंज द्वारा लाला महादेव प्रसाद वर्मा महाविद्यालय में स्नातक छात्राओं के साथ संवाद एवं करियर गाइडेंस कार्यक्रम किया गया।

कार्यक्रम में छात्राओं को SSC CGL, सिविल सेवा सहित विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी की बारीकियां बताई गईं। साथ ही मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना के तहत मिलने वाली निःशुल्क कोचिंग सुविधा और उसके लाभों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। अधिकारियों ने छात्राओं को लक्ष्य तय कर निरंतर मेहनत और आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

इसके अलावा महिला सुरक्षा, कानूनी अधिकारों, साइबर सुरक्षा, ऑनलाइन धोखाधड़ी और सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग को लेकर भी जागरूक किया गया। छात्राओं को बताया गया कि किसी भी साइबर फ्रॉड पर तुरंत हेल्पलाइन नंबर 1930, महिला सुरक्षा के लिए 1090 और आपात स्थिति में 112 पर संपर्क करें।

एसीपी ऋषभ यादव ने बताया कि पुलिस का उद्देश्य छात्राओं को सिर्फ करियर गाइडेंस देना ही नहीं, बल्कि उन्हें कानूनी रूप से सशक्त, साइबर अपराधों से सुरक्षित और आत्मनिर्भर बनाना है।

रिपोर्टर - उमेश विश्वकर्मा

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.