रिकवरी एजेंटों पर पिता-बेटी को ऑफिस में ले जाकर पीटने का आरोप, मुकदमा दर्ज
लखनऊ - आशियाना थाना क्षेत्र में रिकवरी एजेंटों पर कार सवार व्यक्ति को कार्यालय में ले जाकर मारपीट करने, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगा है। पीड़ित की नामजद शिकायत पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पीजीआई थाना क्षेत्र के वृंदावन निवासी पुष्पेंद्र सिंह पुत्र स्वर्गीय शिवराम सिंह के मुताबिक, वह मूल रूप से मैनपुरी जिले के भवानीगढ़, पोस्ट कैयोली के निवासी हैं। आरोप है कि गुरुवार को वह अपनी स्विफ्ट डिजायर कार (नंबर UP 84 AT 1465) से घरेलू कार्य के सिलसिले में अपनी बेटी को लेने रजनीखंड जा रहे थे। इसी दौरान बंगला पुल के पास अवध रिक्शा मैनेजमेंट के कुछ एजेंटों ने उन्हें रोककर अपने कार्यालय में ले जाने का आरोप है।
पीड़ित का कहना है कि कार्यालय में उनके साथ मारपीट की गई, गाली-गलौज की गई और जान से मारने की धमकी भी दी गई। उन्होंने घटना का समय सुबह 11:26 बजे बताया। शिकायत में चंदन, बब्बू, आदर्श समेत अन्य लोगों को घटना में शामिल बताया गया है। आशियाना थाना प्रभारी निरीक्षक गजेंद्र राय ने बताया कि पीड़ित की शिकायत के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है। पुलिस जांच के बाद ही घटना की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
रिपोर्टर - राजेश वर्मा

No Previous Comments found.