व्यापारी के बंद घर को चोरों ने बनाया निशाना, लाखों के जेवर और 80 हजार रुपये नकद चोरी
मोहनलालगंज,लखनऊ : मोहनलालगंज कस्बा क्षेत्र में चोरों ने एक व्यापारी के बंद घर को निशाना बनाते हुए कीमती सोने-चांदी के जेवरात और करीब 80 हजार रुपये नकद पार कर दिए। चोर घर के मुख्य गेट का ताला तोड़कर अंदर घुसे और लोहे की अलमारी का ताला तोड़कर उसमें रखे जेवरात व नकदी चोरी कर ले गए। घटना की जानकारी मिलने के बाद पीड़ित ने पुलिस से शिकायत की। पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।
पुलिस के मुताबिक, मोहनलालगंज के मौरांवा रोड स्थित गुप्ता ढाबा के पास रहने वाले उमाकान्त पाठक पुत्र स्वर्गीय झगरू पाठक के घर में बीते गुरुवार को सुबह करीब चार बजे चोरी की घटना हुई। अज्ञात चोर घर के मुख्य गेट का ताला तोड़कर अंदर दाखिल हुए। इसके बाद लोहे की अलमारी का ताला तोड़कर उसमें रखी चांदी की दो जोड़ी पायल, करीब 23 ग्राम सोने की गले की चेन, चार ग्राम का सोने का लॉकेट, सोने के झुमके, छह चांदी की बिछिया, एक सोने की अंगूठी, चांदी का एक सिक्का और करीब 80 हजार रुपये नकद चोरी कर ले गए।पीड़ित की लिखित शिकायत पर मोहनलालगंज पुलिस ने बीएनएस की धाराओं में अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच करते हुए चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले आरोपियों का पता लगाने में जुटी है।
रिपोर्टर : धीरज

No Previous Comments found.