बाढ़ का पानी घटने के उपरांत भी राहत और सेवा में जुटी डॉ. नीरज बोरा की नारंगी टीम

लखनऊ :  बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में पानी घटने के बाद भी जरूरतमंद परिवारों की मदद के लिए क्षेत्रीय विधायक डॉ. नीरज बोरा की नारंगी टीम 15वें दिन भी लगातार सक्रिय है। इसी क्रम में शनिवार को टीम ने डालीगंज के गुड़ियांपुरवा तथा फैजुल्लागंज की मामा कॉलोनी, पीली कॉलोनी, गणेश विहार और दुर्गापुरी कॉलोनी में भ्रमण कर राहत सामग्री एवं पेयजल वितरित किया। साथ ही साफ-सफाई और पेयजल व्यवस्था को बेहतर बनाने में सहयोग किया।

टीम ने जरूरतमंद परिवारों को दाल, चावल, आटा, रिफाइंड तेल, नमक सहित अन्य आवश्यक राशन सामग्री वितरित की। इसके अलावा लोगों को पीने के लिए पानी की बोतलें भी उपलब्ध कराईं, ताकि बाढ़ के बाद उत्पन्न कठिनाइयों से जूझ रहे परिवारों को राहत मिल सके।

राहत वितरण के साथ टीम ने दुर्गापुरी कॉलोनी और पीली कॉलोनी में स्थित सरकारी समरसेबल को कर्मचारियों की मदद से ठीक कराने में भी सहयोग प्रदान किया। वहीं, नगर निगम के कर्मचारियों के साथ मिलकर विभिन्न स्थानों पर साफ-सफाई व्यवस्था को दुरुस्त कराया, जिससे बाढ़ के बाद क्षेत्र में स्वच्छता बनाए रखने में मदद मिल सके।

डॉ. नीरज बोरा की नारंगी टीम बाढ़ प्रभावित परिवारों की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए लगातार क्षेत्र में सक्रिय है और जरूरतमंद लोगों तक आवश्यक सामग्री पहुंचाने के साथ ही मूलभूत सुविधाओं को बहाल कराने में सहयोग कर रही है।

नारंगी टीम में सतीश वर्मा, प्रदीप शुक्ला, लवकेश सिंह, अनिल मिश्रा, मयंक मिश्रा, गौरव अवस्थी, शैलेंद्र सरकार सहित टीम के अन्य सदस्य शामिल रहे।

रिपोर्टर : चौधरी मुकेश सिंह 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.