कुशमौरा में पांचवें दिन स्थगित हुआ धरना, सड़क निर्माण के आश्वासन पर माने ग्रामीण

मोहनलालगंज,लखनऊ : मोहनलालगंज तहसील क्षेत्र के कुशमौरा गांव में सड़क निर्माण की मांग को लेकर पंचायत भवन पर चल रहा ग्रामीणों का धरना रविवार को पांचवें दिन स्थगित हो गया। ‘रोड नहीं तो वोट नहीं’ के नारे के साथ 14 अक्टूबर से चल रहे आंदोलन में भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक ने भी ग्रामीणों का समर्थन किया। धरनास्थल पर पहुंचीं नायब तहसीलदार सैव्या मिश्रा ने ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि दोनों मार्गों के डामरीकरण के संबंध में एसडीएम, जिलाधिकारी और लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों से वार्ता कर समाधान निकालने का प्रयास किया जाएगा। उनके आश्वासन के बाद ग्रामीणों ने फिलहाल धरना स्थगित करने का निर्णय लिया।ग्रामीण लंबे समय से गांव के दोनों मार्गों का डामरीकरण कराए जाने की मांग कर रहे हैं। सड़क निर्माण न होने से नाराज ग्रामीणों ने मतदान के पूर्ण बहिष्कार का ऐलान करते हुए 14 अक्टूबर से पंचायत भवन पर धरना शुरू किया था। पांचवें दिन भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक के जिलाध्यक्ष राजेश रावत ने आंदोलन की कमान संभाली और ग्रामीणों की मांग को प्रशासन के समक्ष उठाया।धरना समाप्त कराते समय नायब तहसीलदार सैव्या मिश्रा ने स्पष्ट किया कि दोनों मार्गों के डामरीकरण के मुद्दे पर संबंधित अधिकारियों से वार्ता की जाएगी। उन्होंने एक सप्ताह के भीतर एसडीएम और जिलाधिकारी से संपर्क कर मामले की स्थिति स्पष्ट करने तथा वार्ता के माध्यम से समाधान की दिशा में पहल करने का आश्वासन दिया। अधिकारियों से बातचीत के बाद ग्रामीणों को सड़क निर्माण के संबंध में वास्तविक स्थिति से अवगत कराया जाएगा।ग्रामीणों ने कहा कि उन्होंने प्रशासन के आश्वासन पर धरना स्थगित किया है, लेकिन यदि सड़क निर्माण की मांग को फिर टालने का प्रयास किया गया तो वे इससे बड़ा आंदोलन करने को मजबूर होंगे। भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक के जिलाध्यक्ष राजेश रावत ने कहा कि वार्ता के बाद भी समस्या का ठोस समाधान नहीं निकलता है तो यूनियन बड़ी संख्या में किसानों और ग्रामीणों के साथ तहसील मुख्यालय का घेराव करेगी। इसकी जिम्मेदारी शासन और प्रशासन की होगी।

धरने में भाकियू अराजनैतिक के ब्लॉक अध्यक्ष प्रवेश कुमार शर्मा, ब्लॉक प्रचार मंत्री अरविंद कुमार शर्मा, वरिष्ठ ब्लॉक महामंत्री गिरीश अवस्थी, वरिष्ठ ब्लॉक उपाध्यक्ष एवं अधिवक्ता वीरेंद्र कुमार अवस्थी, तहसील प्रभारी अरुण कुमार पांडेय चंद्र किशोर द्विवेदी, अवधेश अवस्थी, ओम प्रकाश शर्मा, डॉ. सुशील अवस्थी, उमा देवी पाल, उषा देवी पाल, बिट्टी देवी, बिंदा देवी, मीना कुमारी, विजय कुमार प्रजापति, नन्हालाल पाल, प्यारे लाल पाल, अरुण कुमार पाल, अशोक अवस्थी, योगेश अवस्थी, ग्राम प्रधान प्रतिनिधि दीपक साहू, क्षेत्र पंचायत सदस्य मनोज कुमार कश्यप, पूर्व प्रधान प्रतिनिधि जगरूप रावत, गंगा विष्णु शर्मा, यदुनाथ अवस्थी, रमेश अवस्थी, कोटेदार प्रतिनिधि पवन कुमार गुप्ता, धर्मपाल सिंह, गणेश रावत, सत्यनारायण धीमान और सोनू धीमान शामिल रहे।

रिपोर्टर : धीरज

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.