शिवा शर्मा हत्याकांड में नागपुर से मॉडल श्रद्धा दुबे सहित तीन इनामी आरोपी गिरफ्तार
लखनऊ - राजधानी लखनऊ के बहुचर्चित शिवा शर्मा प्रकरण में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। थाना हजरतगंज में दर्ज हत्या के मुकदमे में फरार चल रहे तीन इनामी अभियुक्तों चर्चित मॉडल श्रद्धा दुबे, चालक दानिश और रश्मि दुबे को लखनऊ पुलिस एवं उत्तर प्रदेश एसटीएफ की संयुक्त टीम ने नागपुर पुलिस के सहयोग से गिरफ्तार कर लिया है। तीनों अभियुक्तों पर 50-50 हजार रुपये का इनाम घोषित था। पुलिस कमिश्नरेट लखनऊ की ओर से 20 अक्टूबर 2026 को जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, इस मामले में वादिनी रंजना शर्मा की लिखित तहरीर के आधार पर 9 अक्टूबर 2026 को थाना हजरतगंज में मुकदमा संख्या 216/2026, धारा 103(1) बीएनएस के तहत दर्ज किया गया था।
मामले में फरार चल रहे तीनों अभियुक्तों की तलाश में पुलिस टीमें जुटी थीं। संयुक्त टीम ने नागपुर पुलिस के सहयोग से कार्रवाई करते हुए तीनों को नागपुर से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार अभियुक्तों को आवश्यक विधिक प्रक्रिया पूरी करने के बाद लखनऊ लाया जा रहा है। मामले में आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।
रिपोर्टर - उमेश विश्वकर्मा

No Previous Comments found.