लखनऊ स्नातक खंड निर्वाचन में सपा प्रत्याशी के पक्ष में चला जनसंपर्क अभियान

मोहनलालगंज, लखनऊ : स्नातक खंड निर्वाचन में समाजवादी पार्टी की प्रत्याशी श्रीमती कांती सिंह के समर्थन में बुधवार को मोहनलालगंज तहसील परिसर में चुनाव प्रचार अभियान चलाया गया। इस दौरान सपा सांसद आर.के. चौधरी और मोहनलालगंज के पूर्व विधायक अम्ब्रीश सिंह पुष्कर ने तहसील के विभिन्न अधिवक्ता चैंबरों में पहुंचकर अधिवक्ताओं से जनसंपर्क किया और प्रत्याशी के पक्ष में मतदान करने की अपील की। श्रीमती कांती सिंह, सांसद डॉ. एस.पी. सिंह की पत्नी हैं।

सांसद आर.के. चौधरी और पूर्व विधायक अम्ब्रीश सिंह पुष्कर ने अधिवक्ता साथियों से संवाद करते हुए कहा कि समाजवादी पार्टी की प्रत्याशी को मजबूती के साथ चुनाव लड़ाकर विजयी बनाना पार्टी और क्षेत्र के हित में महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि स्नातक निर्वाचन का यह चुनाव शिक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने और युवाओं के उज्ज्वल भविष्य के लिए बेहतर अवसर उपलब्ध कराने का चुनाव है।दोनों नेताओं ने कहा कि मजबूत शिक्षा व्यवस्था से समाज का कल्याण होगा और क्षेत्र के बच्चों को चहुंमुखी विकास के अवसर मिलेंगे। शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर व्यवस्था ही प्रदेश को आगे ले जाएगी। उन्होंने कहा कि अधिवक्ता समाज का आईना होते हैं, उनकी आवाज लोकतंत्र को मजबूत करती है। इसलिए अधिवक्ताओं से लोकतांत्रिक प्रक्रिया में सक्रिय भागीदारी निभाने तथा समाजवादी पार्टी की प्रत्याशी के समर्थन में एकजुट होकर मतदान करने की अपील की।
जनसंपर्क के दौरान अधिवक्ताओं से समर्थन मांगा गया और पार्टी की नीतियों एवं शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर व्यवस्था की आवश्यकता पर विस्तार से चर्चा की गई। सांसद ने कहा कि समाजवादी पार्टी हमेशा से शिक्षा, रोजगार और किसानों के हित की राजनीति करती आई है। पूर्व विधायक पुष्कर ने कहा कि क्षेत्र के विकास के लिए शिक्षित नेतृत्व जरूरी है, और कांती सिंह इस क्षेत्र में सक्षम प्रत्याशी हैं।अधिवक्ताओं ने भी आश्वासन दिया कि वे सपा प्रत्याशी के प्रचार में पूरी ताकत झोंकेंगे। अभियान के दौरान माहौल पूरी तरह चुनावी नजर आया और चैंबरों में प्रत्याशी के समर्थन में नारेबाजी भी हुई।इस चुनाव प्रचार अभियान में तहसील के वरिष्ठ अधिवक्ता एवं राष्ट्रीय सचिव श्रवण यादव, महामंत्री रामलखन यादव, रविशंकर रावत, अच्छे लाल रावत, जयविंद चौधरी, सांसद प्रतिनिधि संतोष रावत, अरुणेश प्रताप सिंह उर्फ दल्लू, राजू कुरैशी, राज किशोर रावत उर्फ राजू, उमेश यादव, अमरेन्द्र प्रताप सिंह, अनिल यादव, बृजेश जायसवाल, अशर्फी लाल धीमान, अनुपम मोनी, सुरेन्द्र यादव, मैकू लाल रावत, हरीशंकर रावत,मनीष यादव, मनोज यादव, छोटू यादव, सहित बड़ी संख्या में अधिवक्ता एवं पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे।

रिपोर्टर : धीरज 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.