मानक नगर में फाइनेंस कंपनी के ऑफिस का ताला तोड़कर लाखों की चोरी, 6 मोबाइल और 3 लैपटॉप ले उड़े चोर

लखनऊ : राजधानी लखनऊ के मानक नगर थाना क्षेत्र में चोरों ने एक फाइनेंस कंपनी के ऑफिस को निशाना बनाते हुए लाखों रुपये कीमत के मोबाइल फोन और लैपटॉप पर हाथ साफ कर दिया। चोर ऑफिस के शटर का ताला तोड़कर अंदर दाखिल हुए और छह मोबाइल फोन व तीन लैपटॉप चोरी कर फरार हो गए। पूरी वारदात ऑफिस में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

मानक नगर थाना प्रभारी अजीत सिंह के अनुसार, तालकटोरा रोड स्थित प्रो फिनकेयर लिमिटेड के ऑफिस इंचार्ज मनप्रीत सिंह और रजत शर्मा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि गुरुवार, 22 अक्टूबर की सुबह ऑफिस का कर्मचारी जब शटर खोलने पहुंचा तो ताला टूटा हुआ मिला। ताला तोड़कर कूड़ेदान में फेंका गया था। अंदर जाकर जांच करने पर टेबल की दराज में रखे छह मोबाइल फोन और टेबल पर रखे तीन लैपटॉप गायब मिले।

पीड़ित के मुताबिक, चोरी हुए छह मोबाइल फोन की अनुमानित कीमत करीब 1.50 लाख से 1.75 लाख रुपये, जबकि तीन लैपटॉप की कीमत करीब 1.50 लाख से 2 लाख रुपये के बीच बताई गई है। इस तरह चोरी गए सामान की कुल अनुमानित कीमत करीब 3 लाख से 3.75 लाख रुपये है।

घटना की जानकारी मिलते ही पीड़ित ने मानक नगर थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई। पुलिस के मुताबिक, तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। सीसीटीवी फुटेज खंगालकर आरोपियों की पहचान करने और उनकी तलाश के प्रयास किए जा रहे हैं।

रिपोर्टर - राजेश वर्मा

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.