राजधानी लखनऊ में 6,000 करोड रुपए से अधिक का व्यापार होने की उम्मीद
लखनऊ : कल करवा चौथ से शुरू हो रहे दीपावली फेस्टिवल सीजन को लेकर राजधानी के व्यापारियों में भारी उत्साह है उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष संजय गुप्ता ने बताया कि उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल के आंकलन के अनुसार इस वर्ष दीपावली के फेस्टिवल सीजन मे राजधानी लखनऊ में 6000 करोड रुपए से अधिक का व्यापार लखनऊ में होने की उम्मीद है।
प्रदेश अध्यक्ष संजय गुप्त ने बताया कल से शुरू हो रहे करवा चौथ, धनतेरस, दीपावली, भैया दूज, अन्नकूट के त्योहारों को लेकर व्यापारियों मे जोश एवं उम्मीद है व्यापारियों ने व्यापक तैयारी की है तथा बाजारों में रौनक आ गई है।
उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष संजय गुप्ता ने बताया ज्वेलरी, बर्तन, किचनवेयर एवं किचन अप्लायंसेज ,लाइट, पूजा सामग्री, ऑटोमोबाइल, मिठाई एवं बेकरी, साड़ी, रेडीमेड गारमेंट्स, गिफ्ट आइटम, इलेक्ट्रॉनिक, फर्निशिंग, फर्नीचर ,फुटवियर,पतंग , ड्राई फ्रूट एवं अन्य व्यापार में बिक्री में बड़ा इजाफा होने की उम्मीद है प्रदेश अध्यक्ष संजय गुप्ता ने बताया धनतेरस पर्व माह के शुरुआती सप्ताह में पड़ने से बाजार की उम्मीदें और बढ़ गई है नगर अध्यक्ष हरजिंदर सिंह ने बताया ऑटोमोबाइल सेक्टर में भारी बिक्री होने की उम्मीद है।
दो पहिया एवं चौपहिया वाहनों की बुकिंग बड़ी संख्या में राजधानी में होना शुरू हो गई है तथा इस वर्ष ई वी सेक्टर की गाड़ियां भी बड़ी संख्या में बुक हो रही है।
प्रदेश अध्यक्ष संजय गुप्ता ने विस्तार से जानकारी देते हुए बताया केवल करवा चौथ पर दो अरब 10 करोड रुपए का व्यापार होने की उम्मीद है इसके अतिरिक्त ऑटोमोबाइल सेक्टर में एस यू वी चार पहिया वाहनों की बुकिंग भी बड़ी संख्या में होने की जानकारी मिली है।
जिनकी कीमतें बाजार में 20 लाख रुपये से 50 लाख रुपये के बीच में है उन्होंने बताया लगभग राजधानी लखनऊ में छोटी बड़ी 3000 चार पहिया वाहन एवं 6000 दो पहिया वाहन जिनकी कीमत औसत 1 लाख प्रति वाहन हैं,की बिक्री होने की उम्मीद है तथा साथ ही साथ ज्वेलरी सेक्टर में सोने के बढ़ी कीमतों के बावजूद बुकिंग की जानकारियां मिल रहीं है जिनकी डिलिवरी करवा चौथ एवम धनतेरस को होनी है।
उन्होंने बताया संगठन के आंकलन के अनुसार दीपावली के इस फेस्टिवल सीजन में 600 करोड रुपए की मिठाई एवं बेकरी आइटम की बिक्री होने की उम्मीद है तथा बर्तन ,किचन अप्लायंसेज एवं किचनवेयर के क्षेत्र में 300 करोड से अधिक की बिक्री होने की उम्मीद है तथा ज्वेलरी सेक्टर भी लगभग 800 करोड़ का व्यापार होने की उम्मीद है तथा साड़ियां रेडीमेड गारमेंट्स के क्षेत्र में लगभग 300 करोड रुपए की बिक्री होने की उम्मीद है तथा इलेक्ट्रॉनिक एवं मोबाइल क्षेत्र में भी 200 करोड़ तथा साड़ियां एवं रेडीमेड गारमेंट के क्षेत्र में भी 250 करोड रुपए की बिक्री होने की उम्मीद है।
रिपोर्टर : चौधरी मुकेश सिंह

No Previous Comments found.