सरोजनीनगर में घर में घुसकर तार चोरी कर रहा शातिर चोर गिरफ्तार

लखनऊ :  सरोजनीनगर थाना क्षेत्र के न्यू रहीमाबाद में घर में घुसकर बिजली के तार चोरी करने के आरोप में पुलिस ने 31 वर्षीय अंकित गौतम को गिरफ्तार किया है। आरोपी को स्थानीय लोगों की मदद से पकड़कर पुलिस के हवाले किया गया था।

पुलिस के मुताबिक, 28 अक्टूबर को न्यू रहीमाबाद निवासी सुभाष गौतम ने सूचना दी कि उनके पड़ोस के घर में एक व्यक्ति वायरिंग के तार काटकर चोरी कर रहा है। मौके पर मौजूद लोगों ने उसे पकड़ लिया। सूचना के आधार पर सरोजनीनगर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी किए गए तार, प्लास और चाकू बरामद किया है। पूछताछ में आरोपी ने कथित तौर पर नशे का आदी होने और पैसे खत्म होने पर चोरी करने की बात कही। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, आरोपी के खिलाफ थाना बिजनौर में पहले से चार मुकदमे दर्ज हैं। सरोजनीनगर पुलिस ने आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी कर उसे न्यायालय के समक्ष पेश किया।

 

 रिपोर्टर : राजेश वर्मा

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.