IFWJ के राष्ट्रीय अध्यक्ष गोपाल मिश्रा का लखनऊ आगमन पर स्वागत, यूपी वर्किंग जर्नलिस्ट यूनियन के पदाधिकारियों ने की मुलाकात
लखनऊ : इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स (IFWJ) के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री गोपाल मिश्रा जी के लखनऊ आगमन पर यूपी वर्किंग जर्नलिस्ट यूनियन के पदाधिकारियों ने उनसे मुलाकात कर उनका स्वागत एवं अभिनंदन किया।
इस अवसर पर यूपी वर्किंग जर्नलिस्ट यूनियन के प्रदेश महामंत्री देवराज सिंह, लखनऊ इकाई के अध्यक्ष शिवशरण सिंह, उपाध्यक्ष आशीष कुमार सिंह, सचिव शिव विजय सिंह तथा लखनऊ इकाई के पूर्व संयुक्त सचिव अनिल सैनी सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे। पदाधिकारियों ने राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री गोपाल मिश्रा जी का स्वागत करते हुए उनसे मुलाकात की। इस दौरान पत्रकारों और पत्रकार संगठनों से जुड़े विषयों पर संवाद का अवसर मिला। राष्ट्रीय अध्यक्ष के लखनऊ आगमन पर यूनियन के पदाधिकारियों की इस मुलाकात को संगठनात्मक संपर्क और आपसी संवाद की दृष्टि से महत्वपूर्ण माना गया।
रिपोर्टर : चौधरी मुकेश सिंह

No Previous Comments found.