रामलीला के समापन पर सजे सुरों के मुकाबले में बराबरी पर रहा जवाबी कीर्तन

मोहनलालगंज : सिसेंडी गांव में वृद्धेश्वर महादेव रामलीला समिति की ओर से आयोजित 12 दिवसीय रामलीला का मंगलवार को भगवान श्रीराम के राजतिलक के साथ समापन हो गया। समापन समारोह के अवसर पर भव्य जवाबी कीर्तन का आयोजन किया गया, जिसमें हमीरपुर की दुर्गेश नंदिनी और रायबरेली के शशि राजकमल की मंडलियों के बीच शानदार मुकाबला हुआ। दोनों कलाकारों ने अपनी गायकी और जवाबी प्रस्तुति से दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया।

जवाबी कीर्तन के दौरान दुर्गेश नंदिनी का पलड़ा भारी रहा, लेकिन अंतिम पांचवें राउंड में शशि राजकमल ने शानदार वापसी करते हुए मुकाबले को बराबरी पर ला दिया। दोनों कलाकारों के बीच कड़ी टक्कर को देखते हुए निर्णायक मंडल ने मुकाबले को बराबरी का घोषित किया। देर रात तक चले इस कार्यक्रम में दर्शकों ने कीर्तन का आनंद लिया और कलाकारों की प्रस्तुतियों की सराहना की। कार्यक्रम को सफल बनाने में रामलीला समिति के मैनेजर दिलीप सिंह के साथ प्रदीप सिंह, ललित दीक्षित, महेश सिंह, रोहित दीक्षित, अभिलाष दीक्षित, अमित दीक्षित, विनोद यादव और संजय मिश्रा, अभिलाष दीक्षित, बिन्नू मिश्रा, सुरेश सिंह, विरेन्द्र शुक्ला सोनू, कपिल श्रीवास्तव सहित ग्रामवासियों का विशेष सहयोग रहा।
कार्यक्रम के समापन पर मेला मैनेजर दिलीप सिंह, अमित दीक्षित, विनोद यादव, जगदीश मिश्रा, निशा नाथ पांडेय, बहादुर सिंह, बोधा सिंह, महेश सिंह, प्रदीप सिंह और ललित दीक्षित ने दोनों कीर्तन मंडलियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। आयोजकों ने कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग देने वाले सभी ग्रामवासियों और दर्शकों के प्रति आभार व्यक्त किया।

रिपोर्टर : धीरज तिवारी 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.