मोहनलालगंज में युवक से मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का आरोप
मोहनलालगंज/लखनऊ : मोहनलालगंज चौराहे के पास मौरावां मोड़ पर एक व्यक्ति के साथ गाली-गलौज, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। पीड़ित देवेन्द्र सिंह निवासी कंचनपुर, थाना असोहा, जनपद उन्नाव की तहरीर के आधार पर मोहनलालगंज पुलिस ने सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।पुलिस को दी गई तहरीर के मुताबिक, बीते सोमवार को शाम करीब तीन बजे मौरावां मोड़, मोहनलालगंज चौराहे के पास हुई। आरोप है कि अजीत कुमार गौरा निवासी और उसके दो अज्ञात साथियों ने देवेन्द्र सिंह के साथ कथित तौर पर गाली-गलौज की। पीड़ित का आरोप है कि विपक्षीगण ने लाठी-डंडों से मारपीट करने के साथ ही जान से मारने की धमकी भी दी।पुलिस ने पीड़ित की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है और मामले में विधिक कार्रवाई में जुटी हुई है।
रिपोर्टर : धीरज तिवारी

No Previous Comments found.