बुजुर्ग पिता को टहला रहे बेटे से पड़ोसी ने की गाली-गलौज, जान से मारने की धमकी; मुकदमा दर्ज

 लखनऊ :  कृष्णानगर कोतवाली क्षेत्र में बुजुर्ग पिता को टहलाने निकले युवक को पड़ोसी द्वारा गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। पीड़ित ने पुराने विवाद को लेकर पड़ोसी पर दो बार धमकाने का आरोप लगाते हुए कृष्णानगर कोतवाली में नामजद शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

कृष्णानगर क्षेत्र स्थित रिलेबल वाटर कंपाउंड निवासी दीपक अरोड़ा पुत्र राजेंद्र अरोड़ा के मुताबिक, बीती 28 अक्टूबर को वह अपने बुजुर्ग पिता को टहला रहे थे। इसी दौरान घर के सामने रहने वाले पड़ोसी दीपक मिश्रा ने पुराने विवाद को लेकर उनके घर के पास वी-मार्ट वाली गली में उनके साथ गाली-गलौज शुरू कर दी। आरोप है कि पड़ोसी ने इस दौरान उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी।

पीड़ित का आरोप है कि इससे पहले भी 25 अक्टूबर को उक्त पड़ोसी ने उनके घर के सामने धमकी दी थी। लगातार मिल रही धमकियों से परेशान होकर उन्होंने कृष्णानगर कोतवाली में आरोपी के खिलाफ नामजद लिखित शिकायत दी।कृष्णानगर कोतवाली प्रभारी पीके सिंह ने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।

 रिपोर्टर : राजेश वर्मा

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.