जाट युवक युवती परिचय सम्मलेन पांच सौ से ज्यादा परिवारों ने भाग लिया

लखनऊ :  पारिवारिक मिलन जाट समाज मेरठ के तत्वाधान मे उन्नीसवा जाट युवक युवती परिचय सम्मेलन जाट भवन गढ रोड मेरठ के प्रांगण मे सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

समारोह की अध्यक्षता डॉ नरेंद्र तोमर ने की। मुख्य अतिथि चौधरी एच पी सिंह परिहार रहे और विशिष्ट अतिथि डॉ  रविन्द्र कुमार व चौधरी अमन सिंह रहे। 
संस्था के प्रवक्ता श्री सुशील ढाका ने बताया कि पांच सौ से ज्यादा परिवारों ने इस सम्मेलन मे भाग लिया और सो से ज्यादा रिस्तो की आपसी बातचीत हुई

संस्था के अध्यक्ष डॉ नरेंद्र तोमर ने पारिवारिक मिलान जाट समाज मेरठ की उपलब्धियों के बारे मे बताया और समाज हित मे किये गये कार्यों के बारे मे बताया। डॉ तोमर ने समाज से अपील की है कि वर्तमान प्रिपेक्ष्य मे बहुत ज्यादा जागरुक होने की जरुरत है तभी समय के साथ कदम से कदम मिलाकर चल सकेंगे।

मुख्य अतिथि चौधरी एच पी सिंह परिहार ने परिवार को मजबूत करने पर जोर दिया और बताया कि शिक्षा, रोजगार व समय से शादी करने से परिवार मजबूत होता है और मजबूत परिवार से ही सशक्त समाज का निर्माण होता है।

चौधरी अमन सिंह ने अपने वक्तव्य मे समाज के भाईचारे को मजबूत करने व सही दिशा मे आगे बढने पर बल दिया। चौधरी साहब ने बताया कि व्यक्ति के पास आत्मबल एक ऐसी शक्ति है जो हर असम्भव को सम्भव कर सकती है बस जरुरत है उसे जगाने की और सही दिशा के चुनाव की।

विशिष्ट अतिथि डॉ रविन्द्र कुमार ने शादी मे फिजूलखर्ची रोकने की ओर ध्यान आकर्षित किया व ज्यादा उम्र मे हो रही शादियों पर भी चिंता व्यक्त की।

संचालन सचिव सोहनवीर सिंह बालियान ने किया।

जाट समाज के प्रबुद्धजन चौधरी कल्याण सिंह डॉ विनोद तोमर चौधरी सतेंद्र पँवार श्री सुधीर चौधरी श्री गजेंद्र पायल श्री हरबीर सुमन श्री ओमपाल बाना श्री वीरसैन तोमर श्री सी पी सिंह तेवतिया श्री रविन्द्र आर्य श्री राजेन्द्र सांगवान ऐडवोकेट नरेंद्र ढाका के साथ साथ अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे ।

रिपोर्टर : चौधरी मुकेश सिंह

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.