स्वयं सहायता समूहों की प्रदर्शनी का हुआ अवलोकन
लखनऊ : सहकार भारती उत्तर प्रदेश की ओर से को चौधरी चरण सिंह सभागार (विधानसभा मार्ग) में 'प्रदेश महिला सम्मेलन' आयोजित किया गया। इसमें विभिन्न जनपदों की महिला प्रतिनिधियों ने भाग लिया और करीब 25 स्वयं सहायता समूहों (SHG) के उत्पादों के स्टाल लगे। शुभारंभ मुख्य अतिथि राज्यमंत्री प्रतिभा शुक्ला व विशिष्ट अतिथि यशोधरा (राष्ट्र सेविका समिति) ने किया।
महिला स्वावलंबन और उद्यमिता को मिला बल:
मुख्य अतिथि प्रतिभा शुक्ला ने कहा कि हर काम छोटे स्तर से शुरू होता है। महिलाओं को परिवार में संस्कार के साथ स्वावलंबन की राह चुननी चाहिए। उन्होंने सरकारी योजनाओं का लाभ जमीनी स्तर तक पहुंचाने में सहकार भारती के सहयोग की बात कही। विशिष्ट अतिथि यशोधरा ने कहा कि मातृशक्ति का अर्थ सर्वभूत हित है, महिलाओं को संस्कृति से जुड़कर राष्ट्र निर्माण करना चाहिए।
प्रदेश महिला प्रमुख मीनाक्षी राय ने स्वागत भाषण दिया। प्रदेश अध्यक्ष अरुण कुमार सिंह ने अमूल्य डेयरी व लिज्जत पापड़ का उदाहरण देते हुए महिलाओं के अतुलनीय योगदान को रेखांकित किया। प्रदेश महामंत्री अरविंद दुबे ने बताया कि सहकार भारती एसएचजी गठन, प्रशिक्षण और विपणन में सहयोग कर महिला आर्थिक सशक्तीकरण हेतु कार्यरत है।
उद्घाटन सत्र के बाद हुए विशेष सत्र में डी.पी. पाठक, तृप्ति अग्निहोत्री, करुणा नागर, मधुमिता, ज्योति चतुर्वेदी और गीता त्रिपाठी ने विचार रखे। कार्यक्रम में संगठन मंत्री कर्मवीर सिंह, विजय कुमार पांडेय, शिवेंद्र प्रताप सिंह सहित कई पदाधिकारी उपस्थित रहे।
रिपोर्टर : चौधरी मुकेश सिंह

No Previous Comments found.