हरियाणवी वेशभूषा में अरविंद पाल दहिया ने झाँसी हाफ मैराथन में लगाई दौड़

लखनऊ : बी एस एन एल के सहायक महाप्रबंधक व रोहतक रनर्स ग्रुप के धावक अरविंद पाल दहिया ने रविवार 1 नवंबर 2026 को झाँसी में आयोजित झाँसी हाफ मैराथन में हरियाणा दिवस के अवसर पर हरियाणवी पोशाक धोती कुर्ता पहनकर दौड़ में हिस्सा लिया और हाफ मैराथन दौड़ (21.1 किलो मीटर) 1 घंटा 48 मिनट 24 सेकेंड में पूरी की ।इस दौड़ में विभिन्न राज्यों के 1500 के करीब धावकों ने हिस्सा लिया। दौड़ की शुरुआत ऐतिहासिक झांसी के किले से हुई और झांसी शहर के कई इलाक़ों से होते हुए झाँसी के क़िले पर ही समाप्त हुई।

रिपोर्टर : चौधरी मुकेश सिंह 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.