फ्रेंड्स क्लब के करवा चौथ एवं डांडिया उत्सव में चमकीं विजेता, अलका शुक्ला बनीं 'करवा चौथ क्वीन

लखनऊ : फ्रेंड्स क्लब के तत्वावधान में करवा चौथ और डांडिया महोत्सव का भव्य आयोजन किया गया, जिसमें महिलाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और विभिन्न प्रतियोगिताओं में अपनी प्रतिभा का जलवा बिखेरा। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण विभिन्न टाइटल्स के लिए हुई प्रतियोगिताएं रहीं, जिनमें शहर की महिलाओं ने शानदार प्रदर्शन किया।

ये रहे प्रतियोगिता के मुख्य विजेता:

करवा चौथ क्वीन: अलका शुक्ला
करवा शृंगार क्वीन: रश्मि वर्मा
करवा मुस्कान क्वीन: मोनिका पाठक
बेस्ट ट्रेडिशनल लुक: शैलजा श्रीवास्तव
बेस्ट हेयर स्टाइल: किरन श्रीवास्तव
बेस्ट डांडिया अटायर: मालिनी कारीधाल
करवा चनिया चोली: गजरा रस्तोगी

इन प्रमुख विजेताओं के अतिरिक्त विभिन्न उप-प्रतियोगिताओं में भाग लेने वाली अन्य महिलाओं ने भी शानदार प्रदर्शन करते हुए पुरस्कार प्राप्त किए। कार्यक्रम को सफल बनाने में जुटी टीम के तालमेल की सराहना करते हुए आयोजकों ने कहा कि "टीमवर्क मेड द ड्रीम वर्क" की भावना के साथ ही इस भव्य आयोजन को सफलता की नई ऊंचाइयां मिलीं। उत्सव के दौरान महिलाओं ने पारंपरिक गीतों, नृत्य और डांडिया की धुनों पर जमकर आनंद लिया।

रिपोर्टर : चौधरी मुकेश सिंह

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.