सरोजनीनगर लेखपाल संघ चुनाव: विवेक बहादुर सिंह अध्यक्ष, अमरीश कुमार महामंत्री निर्वाचित
लखनऊ - सरोजनीनगर तहसील सरोजनीनगर में लेखपाल संघ के वार्षिक चुनाव शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुए। चुनाव में लेखपालों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। चुनाव परिणाम के अनुसार, विवेक बहादुर सिंह को तहसील सरोजनीनगर लेखपाल संघ के अध्यक्ष पद पर जीत मिली, जबकि अमरीश कुमारमहामंत्री पद पर विजयी घोषित किए गए। चुनाव के बाद आयोजित कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष विश्वनाथ प्रताप सिंह सहित तहसील के सभी लेखपाल मौजूद रहे। जिला अध्यक्ष ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष और महामंत्री को विजय प्रमाण पत्र सौंपकर बधाई दी और संगठन को और मजबूत करने की अपील की। इस अवसर पर नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने सभी लेखपाल साथियों का आभार जताया और संगठन के हित में काम करने का संकल्प लिया।
रिपोर्टर - धीरज तिवारी

No Previous Comments found.