महिला से मारपीट, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी का आरोप, दो लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज
लखनऊ : राजधानी के कृष्णानगर थाना क्षेत्र में पुराने विवाद को लेकर एक महिला के साथ मारपीट, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने दो नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस को दी गई तहरीर के मुताबिक, पीड़िता शबाना कुरैशी ने आरोप लगाया है कि 3 सितंबर 2026 को दोपहर के समय विपक्षी पक्ष के लोगों ने उनके घर में घुसकर अभद्रता की। विरोध करने पर आरोपियों ने उनके साथ गाली-गलौज और मारपीट की। साथ ही उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी गई। पीड़िता ने अपनी शिकायत में पुराने विवाद को घटना की वजह बताया है।
थाना प्रभारी निरीक्षक पी के सिंह ने बताया कि पीड़िता की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर आरोपों की जांच की जा रही है। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
रिपोर्टर : राजेश वर्मा

No Previous Comments found.