जयति भारतम व इनेबल इंडिया ने दिव्यांगजनों हेतु 3 दिवसीय करियर अवेयरनेस वर्कशॉप का किया आयोजन
लखनऊ : जयति भारतम ने इनेबल इंडिया के सहयोग से दिव्यांगजनों के लिए तीन दिवसीय करियर अवेयरनेस वर्कशॉप का आयोजन
जानकीपुरम स्थिति आवासीय परिसर में उन्हें आत्मनिर्भर बनाने व रोजगार के बेहतर अवसर प्रदान करने के उद्देश्य से किया। वर्कशॉप में 40 दिव्यांगजनों ने भाग लिया और करियर निर्माण की विभिन्न तकनीकों को सीखा।
जयति भारतम् की चीफ फंक्शनरी डॉ. रेनू अग्निहोत्री ने इस पहल के बारे में बात करते हुए कहा कि, हमारा उद्देश्य दिव्यांगजनों को केवल प्रशिक्षण देना ही नहीं, बल्कि उन्हें आत्मनिर्भर बनाकर समाज की मुख्यधारा से जोड़ना है। 'इनेबल इंडिया' के साथ यह साझेदारी दिव्यांग युवाओं को निजी क्षेत्र में सम्मानजनक रोजगार प्राप्त करने और आत्मसम्मान के साथ जीने में मददगार साबित होगी।
इस अवसर पर इनेबल इंडिया की ओर से आए कुशल प्रशिक्षकों— श्री दिनेश कुमार, श्री आशीष कुमार, सुश्री दक्षायिनी और श्री नरेंद्र जी द्वारा दिव्यांगजनों को करियर परामर्श और कॉर्पोरेट सेक्टर की बारीकियों से अवगत कराया गया।
वर्कशॉप के दौरान व्यावहारिक अनुभव और जॉब प्लेसमेंट की समझ विकसित करने के लिए प्रतिभागियों को लूलू मॉल की विजिट कराई गई। इस विजिट के माध्यम से दिव्यांगजनों ने प्राइवेट सेक्टर में अपने जॉब रोल को समझा और यह जाना कि कार्यस्थल पर सुगमता से काम करने के लिए उन्हें किस तरह के 'वर्कप्लेस सॉल्यूशंस' की आवश्यकता होगी।
कार्यक्रम के अंत में संस्था की सचिव सुश्री रंजना अग्निहोत्री ने सभी अतिथियों व प्रतिभागियों का धन्यवाद ज्ञापित किया।
रिपोर्टर : चौधरी मुकेश सिंह

No Previous Comments found.