महाराजा रणजीत सिंह की जयंती पर सिक्खी मेरी पहचान कार्यालय में विचार गोष्ठी, वीरता और गौरवशाली इतिहास को किया नमन

लखनऊ :  महान शासक, अद्वितीय योद्धा और शौर्य, साहस एवं वीरता के प्रतीक महाराजा रणजीत सिंह जी की जयंती के अवसर पर सिक्खी मेरी पहचान कार्यालय में विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस दौरान उपस्थित गणमान्य लोगों ने महाराजा रणजीत सिंह जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी और उनके गौरवशाली जीवन एवं ऐतिहासिक योगदान को याद किया।

गोष्ठी में वक्ताओं ने महाराजा रणजीत सिंह जी के संघर्षपूर्ण जीवन, अद्भुत वीरता, कुशल नेतृत्व और सामाजिक समरसता के प्रति उनके योगदान पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि महाराजा रणजीत सिंह जी का शासनकाल साहस, सुशासन, धार्मिक सहिष्णुता और जनकल्याण की भावना का प्रतीक रहा है।

इस अवसर पर संस्था के अध्यक्ष सरदार दिलप्रीत सिंह डीपी ने कहा कि महाराजा रणजीत सिंह जी का जीवन हमें साहस, एकता, धर्मनिरपेक्षता और जनकल्याण की भावना के साथ समाज एवं राष्ट्र की सेवा करने की प्रेरणा देता है। उनका गौरवशाली इतिहास और आदर्श आने वाली पीढ़ियों के लिए सदैव प्रेरणास्रोत बने रहेंगे।

कार्यक्रम में संस्था के उपाध्यक्ष रणवीर सिंह कलसी, खालसा चौक समिति के अध्यक्ष राजिंदर सिंह बग्गा 'लकी', वरिष्ठ उपाध्यक्ष कुलवंत सिंह, हशमीत सिंह, सुरिन्दर पाल सिंह घई, सुरजीत सिंह राजा, भुपिन्दर सिंह, सुदीप सिंह, जसकरन सिंह कोहली, कुलदीप सिंह, जसपाल सिंह, हरजीत सिंह सोखी, मनप्रीत सिंह जोश एवं अशफाक खान सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम का समापन महाराजा रणजीत सिंह जी के आदर्शों, विचारों और गौरवशाली इतिहास को जन-जन तक पहुंचाने तथा नई पीढ़ी को उनके जीवन से प्रेरणा लेने के लिए जागरूक करने के संकल्प के साथ हुआ।

 

 रिपोर्टर - उमेश विश्वकर्मा

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.