दो दिवसीय खेल प्रतियोगिताओं में बच्चों ने दिखाई प्रतिभा, एसीपी और कोतवाल ने बढ़ाया खिलाड़ियों का उत्साह

मोहनलालगंज - राइजिंग सन विजडम स्कूल में बाल दिवस के अवसर पर  को दो दिवसीय वार्षिक खेल महोत्सव ‘उदया शक्ति 3.0’ का भव्य आयोजन किया गया। खेल महोत्सव में छात्र-छात्राओं ने पूरे उत्साह और उमंग के साथ प्रतिभाग कर अपनी खेल प्रतिभा, अनुशासन और खेल भावना का शानदार प्रदर्शन किया।महोत्सव के दौरान वॉलीबॉल, खो-खो, कबड्डी समेत विभिन्न खेल प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने दमखम दिखाते हुए जीत के लिए पूरा जोर लगाया। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विजेता खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करने के लिए एसीपी मोहनलालगंज राजेश सिंह और मोहनलालगंज थाना प्रभारी इंद्रजीत सिंह मौजूद रहे। अतिथियों ने बच्चों की प्रतिभा की सराहना करते हुए उन्हें आगे भी खेलों में बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया।इस मौके पर विद्यालय के प्रधानाचार्य सुप्रीत सिंह ने कहा कि खेल विद्यार्थियों के शारीरिक और मानसिक विकास के साथ उनमें अनुशासन, आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने सभी प्रतिभागियों का उत्साह बढ़ाते हुए खेलों को शिक्षा का अभिन्न हिस्सा बताया।कार्यक्रम में विद्यालय के समस्त शिक्षक-शिक्षिकाएं और कर्मचारी मौजूद रहे। दो दिवसीय खेल महोत्सव उत्साह, उमंग और खेल भावना के साथ संपन्न हुआ।

रिपोर्टर - धीरज तिवारी 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.