युवा लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) ने राज रावत को सौंपी लखनऊ की कमान
लखनऊ : युवा लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) ने संगठन को मजबूत करने और युवाओं को पार्टी से जोड़ने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया है। पार्टी के उत्तर प्रदेश प्रदेश अध्यक्ष सिद्धि नाथ मिश्रा (सिद्धांत) ने श्री राज रावत को लखनऊ का जिला अध्यक्ष नियुक्त किया है। उनकी नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू कर दी गई है।
प्रदेश अध्यक्ष ने यह जिम्मेदारी राज रावत की पार्टी के प्रति निष्ठा, सक्रियता और संगठनात्मक कार्यों में उनकी भागीदारी को देखते हुए सौंपी है। पार्टी नेतृत्व को उम्मीद है कि उनके नेतृत्व में लखनऊ जनपद में संगठन को नई मजबूती मिलेगी और युवाओं की भागीदारी बढ़ेगी।
नवनियुक्त जिला अध्यक्ष राज रावत से अपेक्षा की गई है कि वह पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय कैबिनेट मंत्री चिराग पासवान के नेतृत्व में पार्टी की नीतियों और विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने के साथ ही संगठन का विस्तार करेंगे।
इस नियुक्ति के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों में उत्साह का माहौल है। पदाधिकारियों एवं शुभचिंतकों ने राज रावत को नई जिम्मेदारी मिलने पर बधाई देते हुए उनके सफल कार्यकाल की कामना की है।
रिपोर्टर : राजेश वर्मा

No Previous Comments found.