वीरांगना ऊदा देवी का शहीद दिवस श्रद्धापूर्वक मनाया गया

नगराम,लखनऊ : वीरांगना ऊदा देवी का शहीद दिवस समेसी ग्राम प्रधान कार्यालय में श्रद्धा एवं सम्मान के साथ मनाया गया। इस अवसर पर ग्राम प्रधान अशोक कुमार रावत के नेतृत्व में उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं गणमान्य लोगों ने वीरांगना ऊदा देवी के चित्र पर माल्यार्पण कर पुष्प अर्पित किए और उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी।
कार्यक्रम में दिलीप कुमार रावत प्रधान पतौना, शिव मंगल रावत, रामखेलावन रावत, रामानंद रावत, राम प्रसाद रावत, कन्हैया रावत, नेवल किशोर, बाबादीन गौतम एवं पवन, दुर्गेश, राजकुमार रावत विधानसभा अध्यक्ष पार्क महासंघ, गोकरन, सुमित कुमार, विनोद कुमार, सरवन रावत, रमेश लोधी, राम सनेही रावत, संतराम, सहित अन्य लोग उपस्थित रहे। इस दौरान वक्ताओं ने वीरांगना ऊदा देवी के अदम्य साहस, वीरता और देश के प्रति उनके बलिदान को याद करते हुए उनके जीवन से प्रेरणा लेने का संदेश दिया। उपस्थित लोगों ने उनके योगदान को नमन करते हुए श्रद्धासुमन अर्पित किए।
कार्यक्रम का समापन वीरांगना ऊदा देवी के बलिदान को याद करने और उनके आदर्शों पर चलने के संकल्प के साथ हुआ।

रिपोर्टर : धीरज 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.