मऊ बाजार में 21 नवंबर को सजेगी माता रानी के भजनों की महफिल, पांचवें भव्य माता जागरण की तैयारियां शुरू

मोहनलालगंज, लखनऊ : मोहनलालगंज के मऊ बाजार में मां अष्टभुजी दुर्गा भक्ति मंडल की ओर से प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी पांचवें भव्य माता जागरण का आयोजन श्रद्धा और उल्लास के साथ किया जाएगा। आगामी 21 नवंबर, शनिवार को आयोजित होने वाले इस धार्मिक कार्यक्रम को लेकर आयोजक मंडल ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। माता जागरण को लेकर क्षेत्र के श्रद्धालुओं में उत्साह का माहौल है। आयोजन को भव्य और आकर्षक बनाने के लिए मंडल के सदस्य जुटे हुए हैं।मां अष्टभुजी दुर्गा भक्ति मंडल के तत्वावधान में आयोजित होने वाले इस जागरण में देश के विभिन्न क्षेत्रों से प्रसिद्ध भजन गायक एवं गायिकाएं शिरकत करेंगी। कलाकार अपनी मधुर आवाज और भक्तिमय भजनों के माध्यम से मां भगवती की महिमा का गुणगान करेंगे। जागरण में जलालाबाद से सोनू जलालाबादी, शाहजहांपुर से शुभी सरगम, लखनऊ से अमित जायसवाल एवं वर्तिका तिवारी अपनी भजन प्रस्तुतियों से श्रद्धालुओं को भक्तिरस में सराबोर करेंगे।इसके साथ ही लखनऊ के अंजनी मिश्रा पार्टी संरक्षक के रूप में कार्यक्रम में अपनी भूमिका निभाएंगे। वहीं मां आशीर्वाद म्यूजिकल ग्रुप की ओर से संगीत की शानदार प्रस्तुतियां दी जाएंगी। भजन-कीर्तन, माता रानी के सुंदर भजनों और जयकारों से जागरण स्थल का वातावरण पूरी तरह भक्तिमय बनाने की तैयारी है।आयोजकों के अनुसार, माता जागरण का आयोजन मऊ बाजार स्थित दुर्गा माता मंदिर परिसर में किया जाएगा। कार्यक्रम में क्षेत्र के बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की उम्मीद है। आयोजन को लेकर मंदिर परिसर में आवश्यक व्यवस्थाएं की जा रही हैं, ताकि श्रद्धालु पूरी श्रद्धा और सुविधापूर्वक माता रानी के दर्शन एवं भजन संध्या का आनंद ले सकें।मां अष्टभुजी दुर्गा भक्ति मंडल के सदस्य अनुज गुप्ता गोलू ने क्षेत्रवासियों से अपील की है कि वे अपने परिवार और इष्ट-मित्रों के साथ अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर माता रानी के जागरण में सहभागिता करें। उन्होंने कहा कि ऐसे धार्मिक आयोजन समाज में भक्ति, श्रद्धा, आपसी प्रेम और सामाजिक एकता की भावना को मजबूत करते हैं। उन्होंने सभी श्रद्धालुओं से मां भगवती का आशीर्वाद प्राप्त करने और आयोजन को सफल बनाने में सहयोग करने का आग्रह किया।

रिपोर्टर : धीरज 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.