देवदूत वानर सेना का महासम्मेलन 22 नवंबर 2026, रविवार, लखनऊ

लखनऊ - देवदूत वानर सेना मानवता संरक्षण समिति का महासम्मेलन 22 नवंबर 2026 को लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान स्थित ज्यूपिटर हॉल में आयोजित किया जाएगा। सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक चलने वाले इस सम्मेलन में प्रदेश के विभिन्न जिलों और देश के अन्य हिस्सों से संस्था के सदस्य, पदाधिकारी एवं समाजसेवी शामिल होंगे। कोरोना महामारी के दौरान वर्ष 2020 में जरूरतमंदों की मदद के लिए शुरू हुआ यह अभियान आज चिकित्सा सहायता, रक्त एवं प्लेटलेट्स उपलब्ध कराने, जरूरतमंद विद्यार्थियों की मदद, बेटियों के विवाह और आपदा राहत जैसे अनेक क्षेत्रों में सक्रिय है। वर्ष 2022 में पंजीकृत संस्था का मूल मंत्र है Community Helping Community (समुदाय द्वारा समुदाय की सहायता)।

संस्था के संस्थापक एवं संरक्षक आदरणीय श्री अजीत प्रताप सिंह जी के कुशल मार्गदर्शन एवं नेतृत्व में संचालित इस जनसेवा अभियान के माध्यम से अब तक करोड़ों रुपये की आर्थिक सहायता जरूरतमंद एवं वंचित लोगों तक पहुँचाई जा चुकी है। महासम्मेलन में संस्था की उपलब्धियों और आगामी योजनाओं पर चर्चा होगी। इस अवसर पर सेवा कार्यों में योगदान देने वाले स्वयंसेवकों को सम्मानित करने के साथ कुछ जरूरतमंदों को आर्थिक सहायता भी प्रदान की जाएगी। संस्था का विश्वास है कि आपसी सहयोग और सामूहिक भागीदारी से ही एक संवेदनशील और सहयोगी समाज का निर्माण संभव है। संस्था का संदेश है - मदद करने के लिए बहुत बड़ा होना जरूरी नहीं, बस किसी के काम आने का भाव होना चाहिए।

दिनांक: 22 नवंबर 2026, रविवार समयः प्रातः 10 बजे से सायं 6 बजे तक स्थानः ज्यूपिटर हॉल, इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान, लखनऊ संपर्क: देवदूत वानर सेना मानवता संरक्षण समिति, लखनऊ।

रिपोर्टर - चौधरी मुकेश सिंह 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.