14 दिवसीय उत्तराखंड महोत्सव अष्टम दिवस गोमा तट पर रोज सायं होती है बद्री विशाल जी की आरती

लखनऊ - महोत्सव स्थल के भव्य स्टेज के दाईं ओर बने बद्री विशाल जी के मंदिर में प्रतिदिन सायं 06ः00 बजे श्री बद्री विशाल जी की आरती भक्ति भाव से पं0 दिनेश उप्रेती द्वारा करायी जाती है, उपस्थित जन समुदाय खड़े होकर भगवान की भक्ति में लीन हो जाते हैं। आज बीरबल साहनी मार्ग पंडित गोविंद बल्लभ पंत पर्वतीय सांस्कृतिक उपवन पर चल रहे महोत्सव के अष्टम दिवस अपार भीड़, जमकर खरीदारी होने से दुकानदार डिमांड के अनुसार कम पड़ रहे सामान पुनः मंगा रहे हैं तथा आगंतुक भी संतुष्ट हैं, महोत्सव अपने चरम पर है। तंदूरी चाय, अमेरिकन भुट्टा दर्शको को खूब पसन्द आ रहा है। उत्तराखंड महोत्सव 2026 में मुख्यालय भर्ती क्षेत्र (उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड) द्वारा  सेना का स्टॉल युवाओं को सेना में भर्ती होने के लिए प्रोत्साहित करना, उन्हें भर्ती प्रक्रिया के बारे में शिक्षित करना और उन्हें  ‘‘अग्निवीर योजना’’ के बारे में बताने के उद्देश्य से देवभूमि और वीरभूमि के रूप में विख्यात उत्तराखंड की सैन्य विरासत को बढ़ावा देने के लिए यह विशेष स्टॉल लगाया गया है। 
 
मंच पर चल रहे कार्यक्रमों का प्रभावशाली संचालन महिला शाखा, पूनम कनवाल, महेन्द्र गैलाकोटी, सुन्दर पाल सिंह बिष्ट तथा सुरेन्द्र राजेश्वरी द्वारा प्रतिदिन किया जाता है। आज सायं अतिथि उमेश सनवाल, मा0 पार्षद, शंकरपुरवा तृतीय एवं महापरिषद के पदाधिकारियों के साथ शाम को विधिवत दीप प्रज्वलन कर शुभारंभ किया। महापरिषद द्वारा अतिथियों का परंपरागत तरीके से स्वागत किया गया। इस अवसर पर महापरिषद के संयोजक दीवान सिंह अधिकारी, अध्यक्ष हरीश चन्द्र पंत, वरिष्ठ उपाध्यक्ष मंगल सिंह रावत, महासचिव भरत सिंह बिष्ट, सचिव राजेश बिष्ट तथा अन्य पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहें। 
महापरिषद द्वारा गोकुल उप्रेती को शेखर जोशी स्मृति सम्मान 2026, किशन जोशी को मोहन उप्रेती स्मृति सम्मान 2026 तथा श्री राजेन्द्र सिंह बिष्ट को मोहन सिंह डोलिया सम्मान 2026 से सम्मानित किया। 
 
आज दिन में दो बजे से - कुर्सी रेस का आयोजन महापरिषद की महिला शाखा की अध्यक्षा पुष्पा वैष्णव, हीरा बिष्ट, सुनीता कनवाल, त्रिलोचनी रावत द्वारा कराया गया जिसमें 10 प्रतिभागियों ने भाग लिया-प्रथम संगीता यादव, द्वितीय लता उपे्रती, तृतीय सोनी सिंह रहीं। सायं 04 बजे सेः- उधांचल कला केन्द्र, अल्मोड़ा के कलाकारों का मनमोहक छोलिया नृत्य, के0डी0एस0 पब्लिक स्कूल खरगापुर गोमती नगर द्वारा शिखा शाहा के नेतृत्व में लोक नृत्य, लोकगीत- गीता पालीवाल, भक्ति नृत्य - कमल पन्त एवं श्रीमती पन्त, तबला वादन- मृदु नन्दन सनवाल, दिब्या शुक्ला के नेतृत्व में सिटी स्कूल आॅफ डांस एण्ड म्यूजिक द्वारा श्री हनुमान चालिसा भरतनाट्यम प्रस्तुति नित्या, नवनीति, अंशिका, अनिका, काव्य, सुविया, सहरांशि, यशस्वी, श्रवणी तथा पहाड़ी फयूजन-प्रिशा बिष्ट, आकृति, वनिश्री, वामिका, नैशा, अनाया, भव्या बिष्ट, शन्वी वर्मा एवं परी-ने अपनी अपनी प्रस्तुतियों से दर्शकों का मन मोह लिया।
 
सांय 06 बजे सेः-  उत्तराखण्ड का सुप्रसिद्ध महिला झोड़ा नृत्य प्रतियोगिता के 4 दलों - प्रेम सिंह बिष्ट  के नेतृत्व में देवभूमि वृन्दावन समिति, रजनी सिंह के नेतृत्व में मानस योग केन्द्र शक्तिनगर,  दीपा ऐरी के नेतृत्व में रामलीला समिति तेलीबाग (द्वितीय) तथा हेमा तिवारी के नेतृत्व में उत्तराखण्ड जन कल्याण समिति विकास नगर साथ ही पुरूष झोड़ा प्रतियोगिता के अन्तर्गत प्रेम सिंह बिष्ट के नेतृत्व में जन कल्याण समिति वृन्दावन द्वारा लोक संस्कृति की अद्भूत छटा बिखेरी तथा खूब वाहवाही लूटी।
 
नाचेगा भारत-सीजन 3 के 5 दलों की द्वितीय राउण्ड की प्रस्तुति-अराध्या श्रीवास्तव के नेतृत्व में राजकला कल्चरल संस्था, रेनू काण्डपाल के नेतृत्व में कुर्माचल नगर, शिखा शाह के नेतृत्व में नाट्यशाला फाउण्डेशन सामाजिक एवं सांस्कृतिक समिति, प्रेम सिंह बिष्ट के नेतृत्व में देवभूमि वृन्दावन सांस्कृतिक समिति तथा अनुष्का वर्मा के नेतृत्व में क्लासिकल राॅकर्स - के कलाकारों ने अपनी सुन्दर नृत्य प्रस्तुतियों सेे दर्शकों का मन मोहा। 
 
डांस उत्तराखण्ड डांस, सीजन-5 द्वितीय राउण्ड के 3 दलों - रश्मी रावत के नेतृत्व में कुटुम्ब ग्रुप मायापुरी, सिमरन सिंह के नेतृत्व में देवभूमि कलाकृति तेलीबाग, माया बिष्ट के नेतृत्व में ब्रह्म कमल, सांस्कृतिक एवं सामाजिक समिति इन्दिरा नगर विस्तार तथा डान्स उत्तराखण्ड के द्वितीय राउण्ड के दलों की सामूहिक छपेली के कलाकारो द्वारा अपनी शानदार प्रस्तुतियों से मंच सजाया और खूब तालियाँ बटोरी। 
 
वाॅयस आॅफ उत्तराखण्ड में गायकों की द्वितीय राउण्ड में - प्राची रावत,  पावनी बजेठा,  खुशी रावत ने अपने गायन से महोत्सव में आये श्रोताओं को मंत्र मुग्ध किया। 
संस्कृति विभाग, देहरादून उत्तराखण्ड के सहयोग से आए कलाकारों की प्रस्तुतियों ने दर्शको का मन मोहा।
 
कल 02 बजे से- महिषासुर मर्दिनी की प्रस्तुति।
सांय 04 बजे से छोलिया नृत्य।
सांय 06ः30 बजे से श्री पुष्कर सिंह धामी मा0 मुख्यमंत्री उत्तराखण्ड का आगमन सांय 06 बजे से - महिला झोड़ा प्रतियोगिता द्वितीय राउण्ड, संस्कृति विभाग, देहरादून उत्तराखण्ड, पुरूष झोड़ा प्रतियोगिता, नाचेगा भारत-सीजन 3 द्वितीय राउण्ड, डांस उत्तराखण्ड डांस सीजन-5 द्वितीय राउण्ड, डान्स उत्तराखण्ड के द्वितीय राउण्ड के दलों की सामूहिक छपेली तथा वाॅयस आॅफ उत्तराखण्ड में द्वितीय राउण्ड में एकल प्रस्तुति एवं संस्कृति विभाग, उत्तर प्रदेश सरकार के सहयोग से कलाकारों की प्रस्तुति।
 
रिपोर्टर - चौधरी मुकेश सिंह 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.