योनो एसबीआई ऐप हैक कर जालसाजों ने खाते से उड़ाए करीब 95 हजार रुपये, दो बार में किया ट्रांजेक्शन
लखनऊ : कृष्णानगर कोतवाली क्षेत्र में साइबर जालसाजों ने एक बैंक खाताधारक को निशाना बनाते हुए योनो एसबीआई ऐप हैक कर खाते से करीब 95 हजार रुपये पार कर दिए। जालसाजों ने यूपीआई के माध्यम से दो बार में कुल 94,999 रुपये ट्रांसफर कर लिए। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के मुताबिक, प्रेमनगर आलमबाग निवासी विपिन कुमार गौतम का भारतीय स्टेट बैंक की आलमबाग शाखा में खाता है। पीड़ित के अनुसार, बीते 6 अक्टूबर को जालसाजों ने उनका योनो एसबीआई ऐप हैक कर लिया और यूपीआई के जरिए दो बार में खाते से 94,999 रुपये निकाल लिए। खाते से रकम निकलने की जानकारी होने पर पीड़ित के होश उड़ गए। उन्होंने तत्काल साइबर हेल्पलाइन और स्थानीय कृष्णानगर थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई।
इस संबंध में कृष्णानगर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक पीके सिंह ने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
रिपोर्टर - राजेश वर्मा

No Previous Comments found.