बिल्ली को बचाने में अनियंत्रित होकर डिवाइडर तोड़ पलटी कार, बुजुर्ग गंभीर घायल

लखनऊ - मोहनलालगंज थाना क्षेत्र के भावाखेड़ा के पास शुक्रवार सुबह एक भीषण सड़क हादसा हो गया। सड़क पर अचानक बिल्ली आ जाने से उसे बचाने के प्रयास में कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर तोड़ते हुए हाईवे पर पलट गई। हादसे में कार सवार बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।जानकारी के मुताबिक, रायबरेली जनपद के बछरावां निवासी अनूप मौर्य शुक्रवार सुबह अपने पिता को इलाज के लिए कार से लखनऊ लेकर जा रहे थे। इसी दौरान मोहनलालगंज थाना क्षेत्र के भावाखेड़ा के पास अचानक सड़क पर एक बिल्ली आ गई। उसे बचाने के प्रयास में चालक ने कार से नियंत्रण खो दिया। देखते ही देखते कार डिवाइडर से टकराकर उसे तोड़ते हुए हाईवे पर पलट गई।अचानक हुए हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। दुर्घटना में अनूप मौर्य के पिता को गंभीर चोटें आईं। सूचना मिलने पर मोहनलालगंज पुलिस मौके पर पहुंची और राहत-बचाव कार्य शुरू किया। पुलिस टीम ने घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मोहनलालगंज पहुंचाया।

प्रभारी निरीक्षक इंद्रजीत सिंह ने बताया कि सड़क हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची। पुलिसकर्मियों ने घायलों को उपचार के लिए सीएचसी पहुंचाया। इसके साथ ही दुर्घटनाग्रस्त कार को सड़क से किनारे करवाया गया, जिससे हाईवे पर बाधित यातायात को सुचारु रूप से बहाल कराया जा सके।

रिपोर्टर - धीरज तिवारी 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.