गैंगस्टर एक्ट में वांछित आरोपी को नगराम पुलिस ने किया गिरफ्तार
नगराम/लखनऊ : नगराम पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के मुकदमे में लंबे समय से वांछित चल रहे एक अभियुक्त को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर घेराबंदी कर आरोपी को ग्राम चंदी दीन का पुरवा के पास से गिरफ्तार किया। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान 40 वर्षीय मंगल उर्फ शिवमंगल पुत्र अशर्फीलाल निवासी हाथी का पुरवा, कबूलपुर, थाना लोनीकटरा, जनपद बाराबंकी के रूप में हुई है।
नगराम थाना प्रभारी अंजनी सिंह के मुताबिक मोहनलालगंज कोतवाली मेंदर्ज मुकदमा के तहत उत्तर प्रदेश गिरोहबंद एवं समाज विरोधी क्रियाकलाप निवारण अधिनियम, 1986 की धारा 2(ख)(1)/3(1) में मुकदमा दर्ज है। इस मामले की विवेचना नगराम थानाध्यक्ष अंजनी कुमार सिंह द्वारा की जा रही है। मुकदमे में नामजद मंगल उर्फ शिवमंगल काफी समय से फरार चल रहा था।अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए नगराम थाना प्रभारी अंजनी कुमार सिंह के निर्देशन में पुलिस टीम गठित की गई थी। पुलिस को मुखबिर से मिली जानकारी के मुताबिक वांछित आरोपी चंदी दीन का पुरवा गाँव के पास मौजूद होने की सूचना मिली। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार अभियुक्त के खिलाफ बाराबंकी जनपद के थाना लोनीकटरा में भी मुकदमा भारतीय न्याय संहिता के तहत अभियोग पंजीकृत है। पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के मामले में उसकी गिरफ्तारी के बाद आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी कर उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया।इस कार्रवाई में थानाध्यक्ष अंजनी कुमार सिंह के नेतृत्व में उपनिरीक्षक राकेश कुमार मिश्रा, कांस्टेबल पवन कुमार, नीलेश कुमार, सुरजीत वर्मा तथा महिला कांस्टेबल अवनीषा यादव शामिल रहीं। नगराम पुलिस की इस कार्रवाई को गैंगस्टर एक्ट के मामले में फरार चल रहे अभियुक्तों की गिरफ्तारी के अभियान की अहम सफलता माना जा रहा है।
रिपोर्टर : धीरज

No Previous Comments found.