गोविन्द सिंह बने मुलायम सिंह यादव यूथ ब्रिगेड के प्रदेश सचिव

मोहनलालगंज/लखनऊ : समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की अनुमति तथा प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल की संस्तुति पर लखनऊ जनपद के बगहन खेड़ा, पूरनपुर निवासी गोविन्द सिंह को मुलायम सिंह यादव यूथ ब्रिगेड का प्रदेश सचिव मनोनीत किया गया है।

उनका मनोनयन यूथ ब्रिगेड के प्रदेश अध्यक्ष अनीस राजा द्वारा जारी पत्र के माध्यम से किया गया। मनोनयन के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं में खुशी का माहौल है।जारी मनोनयन पत्र में आशा व्यक्त की गई है कि गोविन्द सिंह समाजवादी पार्टी की नीतियों एवं विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने के साथ ही संगठन को मजबूत और गतिशील बनाने में सक्रिय भूमिका निभाएंगे। उनके प्रदेश सचिव बनाए जाने पर पार्टी नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी और उनके उज्ज्वल राजनीतिक भविष्य की कामना की।

रिपोर्टर : धीरज 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.