बैंक खाते से बिना जानकारी के निकल गए 16 हजार रुपये, खाताधारक के उड़े होश; मुकदमा दर्ज
लखनऊ : राजधानी में साइबर ठगी के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। ताजा मामला आशियाना थाना क्षेत्र का है, जहां एक खाताधारक के बैंक खाते से बिना उसकी जानकारी और अनुमति के 16 हजार रुपये का ट्रांजेक्शन हो गया। खाते से रकम निकलने की जानकारी मिलते ही पीड़ित के होश उड़ गए। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
आशियाना थाना क्षेत्र के सेक्टर-एच निवासी करण रावत पुत्र स्वर्गीय सीताराम का केनरा बैंक में खाता है। करण के मुताबिक, बीते 8 नवंबर को उनके बैंक खाते से बिना किसी जानकारी और अनुमति के 16 हजार रुपये का ट्रांजेक्शन कर लिया गया। खाते से रकम निकलने की जानकारी होने पर उन्होंने बैंक शाखा और ऑनलाइन माध्यम से शिकायत दर्ज कराई। इसके बाद स्थानीय आशियाना थाने पहुंचकर पुलिस को लिखित तहरीर दी।
आशियाना थाना प्रभारी निरीक्षक गजेंद्र राय ने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर आईटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले में विधिक कार्रवाई की जा रही है।
रिपोर्टर : राजेश वर्मा

No Previous Comments found.