जन्मदिन पर सेवा की मिसाल, रीना सिंह ने तीन सौ महिलाओं को बांटे शॉल

निगोहां : सेवा, समर्पण और मानवीय संवेदनाओं को जीवन का अभिन्न हिस्सा मानने वाली बाबू सुंदर सिंह फाउंडेशन की चेयरपर्सन एवं समाज सेविका श्रीमती रीना सिंह ने अपने जन्मदिवस के अवसर पर रानीखेड़ा, लवल की महिलाओं के बीच 300 शॉलों का वितरण किया। उन्होंने जन्मदिन की खुशियां समाज की महिलाओं के साथ साझा करते हुए उन्हें सम्मान, अपनत्व और सहयोग का संदेश दिया।श्रीमती रीना सिंह का मानना है कि जन्मदिवस जैसे विशेष अवसर केवल व्यक्तिगत उत्सव तक सीमित नहीं होने चाहिए, बल्कि इन्हें समाज के प्रति जिम्मेदारियों को निभाने और जरूरतमंदों के जीवन में खुशियां बांटने के अवसर के रूप में मनाना चाहिए। इसी सेवा भावना के साथ उन्होंने महिलाओं को शॉल भेंट कर उनके प्रति सम्मान और संवेदनशीलता व्यक्त की।उल्लेखनीय है कि श्रीमती रीना सिंह समय-समय पर विभिन्न सामाजिक एवं जनकल्याणकारी गतिविधियों के माध्यम से समाज में सक्रिय सहभागिता निभाती रहती हैं। महिला सम्मान, सामाजिक सहयोग और जरूरतमंदों की सहायता के प्रति उनकी निरंतर प्रतिबद्धता समाज में सेवा एवं परोपकार की भावना को प्रोत्साहित करती है।

इस अवसर पर बाबू सुंदर सिंह ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के चेयरमैन श्री आनंद शेखर सिंह, ट्रस्टी श्रीमती अल्पना सिंह, डायरेक्टर जनरल प्रो.डॉ. के.के. सिंह, डायरेक्टर डॉ. अरुण कुमार सिंह एवं डायरेक्टर  डॉ. आलोक कुमार शुक्ला उपस्थित रहे।कार्यक्रम के माध्यम से यह संदेश दिया गया कि समाज की वास्तविक उन्नति तभी संभव है, जब हम एक-दूसरे के सुख-दुख में सहभागी बनें और जरूरतमंदों के प्रति संवेदनशील रहें। किसी के चेहरे पर मुस्कान लाना, किसी को सम्मान देना और अपनी खुशियों में दूसरों को शामिल करना ही सामाजिक जीवन की सबसे बड़ी उपलब्धि है।
“सेवा ही धर्म है” के मूल मंत्र को आत्मसात करते हुए यह पहल सामाजिक उत्तरदायित्व, महिला सम्मान और मानवीय संवेदना का प्रेरणादायक उदाहरण बनी।

रिपोर्टर : धीरज 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.