इंजीनियरिंग कॉलेज ओवरब्रिज का MLC और विधायक ने किया निरीक्षण

लखनऊ : इंजीनियरिंग कॉलेज चौराहे पर निर्माणाधीन ओवरब्रिज का आज विधान परिषद सदस्य मुकेश शर्मा, लखनऊ उत्तर के विधायक डॉ. नीरज बोरा एवं रक्षामंत्री तथा लखनऊ के सांसद राजनाथ सिंह के विशेष कार्याधिकारी (ओएसडी) के.पी. सिंह ने संयुक्त रूप से स्थलीय निरीक्षण किया।

निरीक्षण का उद्देश्य निर्माण कार्य की प्रगति में तेजी लाने तथा संबंधित अधिकारियों के साथ समन्वय स्थापित कर परियोजना को समयबद्ध ढंग से पूरा कराना रहा।
उल्लेखनीय है,कि ओवरब्रिज का निर्माण शीघ्र पूर्ण होने से इंजीनियरिंग कॉलेज चौराहे पर लगने वाले जाम से क्षेत्रवासियों एवं आमजन को राहत मिलेगी। साथ ही, प्रतिदिन इस मार्ग से गुजरने वाले हजारों राहगीरों और वाहनों का आवागमन सुगम हो सकेगा।

इस अवसर पर रक्षामंत्री के प्रतिनिधि दिवाकर त्रिपाठी, जनसंपर्क अधिकारी राघवेंद्र शुक्ला, पीडब्ल्यूडी(एनएच) के प्रोजेक्ट मैनेजर विकास श्रीवास्तव, पार्षद राघव राम तिवारी, पार्षद मान सिंह यादव पार्षद प्रतिनिधि सौरभ तिवारी एवं सतीश वर्मा मौजूद थे।

रिपोर्टर : चौधरी मुकेश सिंह 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.