घर में घुसकर महिला से छेड़छाड़, विरोध करने पर जान से मारने की धमकी
लखनऊ : आशियाना थाना क्षेत्र में घर में घुसकर महिला से अश्लील हरकत और छेड़छाड़ करने का मामला सामने आया है। पीड़िता ने एक युवक पर घर में घुसकर अभद्रता करने और विरोध करने पर गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। आशियाना के सेक्टर एम-1 स्थित अंसल आंगन निवासी महिला के मुताबिक, 26 नवंबर की शाम करीब 7:30 बजे वह अपने घर पर मौजूद थीं। इसी दौरान आदित्य प्रताप यादव पुत्र चंद्र देव यादव निवासी आवास विकास योजना, थाना गाजीपुर उनके घर में आ गया। आरोप है कि युवक ने उनके साथ अश्लील हरकत करते हुए शरीर के संवेदनशील अंगों से छेड़छाड़ शुरू कर दी। महिला ने विरोध करते हुए शोर मचाया तो आरोपी गाली-गलौज करने लगा और जान से मारने की धमकी देने लगा।
शोर सुनकर महिला का बेटा और बेटी मौके पर पहुंच गए। इस पर आरोपी गाली-गलौज और धमकी देते हुए वहां से फरार हो गया। घटना के बाद पीड़िता ने आशियाना थाने पहुंचकर आरोपी के खिलाफ नामजद लिखित शिकायत दी। आशियाना थाना प्रभारी निरीक्षक गजेंद्र राय ने बताया कि पीड़िता की शिकायत के आधार पर छेड़छाड़, गाली-गलौज और धमकी की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
रिपोर्टर - राजेश वर्मा

No Previous Comments found.