जानकीपुरम में विधायक डॉ. नीरज बोरा ने तीन स्थानों पर सीसी सड़क निर्माण कार्यों का किया भूमिपूजन, क्षेत्रवासियों को मिलेगी आवागमन में सुविधा
लखनऊ : जानकीपुरम प्रथम एवं जानकीपुरम द्वितीय वार्ड में क्षेत्रीय विधायक डॉ. नीरज बोरा ने आज तीन स्थानों पर सीसी सड़क निर्माण कार्यों का विधिवत भूमिपूजन किया। सभी कार्य नगर निगम द्वारा कराए जायेगे। जानकीपुरम प्रथम वार्ड में शुभी ट्रेडर्स के बगल से सीताविहार कॉलोनी जाने वाले संपर्क मार्ग तथा जानकीपुरम द्वितीय वार्ड में सहाराग्रेस के आगे अशोक पार्क की ओर जाने वाले संपर्क मार्ग से जुड़ी गलियों में सीसी सड़क निर्माण कार्य कराया जाएगा। इसके अतिरिक्त जानकीपुरम गार्डन में प्रतीक सिंह के घर की ओर जाने वाली गली में भी सड़क निर्माण कार्य का भूमिपूजन विधायक द्वारा किया गया। इन सभी निर्माण कार्यों को नगर निगम द्वारा संपन्न कराया जाएगा। विधायक डॉ. नीरज बोरा ने कहा कि क्षेत्र में मूलभूत सुविधाओं का विस्तार और नागरिकों को बेहतर आवागमन की सुविधा उपलब्ध कराना उनकी प्राथमिकता है। इन सड़कों के निर्माण से स्थानीय निवासियों को आवागमन में सहूलियत मिलेगी और क्षेत्र की सड़क व्यवस्था बेहतर होगी।
इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष संजय तिवारी, पार्षद राजकुमारी, पार्षद प्रतिनिधि सौरभ तिवारी, सतीश वर्मा, राजकुमार मौर्य, सी के वर्मा, कृपा शंकर मिश्रा, दिव्यांशी शुक्ला, राकेश सिंह, मनोज गुप्ता, सुशील सिंह, पंकज तिवारी, एस.एस. ओझा, एच एन पाण्डेय, रामनिवास त्रिपाठी, डी एन सिंह, ए के माथुर, सुभाष पाण्डेय, एवं राजू गुप्ता सहित क्षेत्र के अनेक गणमान्य नागरिक एवं स्थानीय लोग उपस्थित रहे।
रिपोर्टर : चौधरी मुकेश सिंह

No Previous Comments found.