योग के संदेश के साथ लोकतंत्र की मजबूती का संकल्प, सड़कों पर उतरी जागरूकता की अलख

लखनऊ :  स्वस्थ शरीर, स्वस्थ समाज और मजबूत लोकतंत्र का संदेश लेकर रविवार को राजधानी में जागरूकता की अनूठी पहल देखने को मिली। गीता चैरिटी ट्रस्ट एंड फाउंडेशन के तत्वावधान में योग जागरूकता एवं मतदान जागरूकता रैली का भव्य आयोजन किया गया। रैली के माध्यम से लोगों को नियमित योग अपनाकर स्वस्थ जीवनशैली जीने के साथ ही लोकतंत्र के महापर्व में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने का संदेश दिया गया।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में योग साधकों, महिलाओं, युवाओं, सामाजिक कार्यकर्ताओं और क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। रैली के दौरान लोगों को योग के महत्व से अवगत कराते हुए नियमित योगाभ्यास को जीवन का हिस्सा बनाने के लिए प्रेरित किया गया। वहीं मतदान जागरूकता के जरिए प्रत्येक नागरिक को अपने मताधिकार का जिम्मेदारी के साथ प्रयोग करने और लोकतंत्र को मजबूत बनाने का आह्वान किया गया।

कार्यक्रम में गीता चैरिटी ट्रस्ट एंड फाउंडेशन के अध्यक्ष सुनील मौर्य, उपाध्यक्ष भानु प्रताप सिंह, रमन श्रीवास्तव, प्रिया श्रीवास्तव, राजाराम शर्मा, मीडिया प्रभारी राजेश श्रीवास्तव तथा उत्तर प्रदेश आदर्श योग समिति के प्रदेश अध्यक्ष संदीप सिंह गौड़ प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

इसके अलावा उत्तर प्रदेश महिला आयोग की सदस्य प्रियंका मौर्य, वार्ड-2 के पार्षद कौशलेंद्र त्रिवेदी, सुनील सिंह, सुमन यादव, कुसुम यादव, ज्योति वर्मा अपनी टीम के साथ, जीपी गुप्ता अपनी टीम के साथ, पूनम सक्सेना, कुसुम वर्मा, सुनील त्रिपाठी अपनी टीम के साथ, चंद्र मोहन यादव, डॉ. अनार सिंह, कमला सिंह, हंसा चौबे, राजन, राज दुबे, संजय सिंह, राकेश श्रीवास्तव, रीता मुखर्जी, सरोज भगत, सुरेंद्र मौर्य, रणजीत मौर्य, अजय कुमार कुशवाहा, फूलमती सिंह, आरके गुप्ता, मोनिका हेमकर, मोनिका गुप्ता एवं सुची चौहान सहित बड़ी संख्या में योग परिवार के सदस्य और क्षेत्रवासी शामिल हुए।

आयोजकों ने सभी अतिथियों, सहयोगियों और प्रतिभागियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि योग केवल व्यायाम नहीं, बल्कि बेहतर जीवनशैली का आधार है। वहीं मतदान केवल अधिकार ही नहीं, बल्कि प्रत्येक जागरूक नागरिक की लोकतांत्रिक जिम्मेदारी भी है।

 रिपोर्टर - उमेश विश्वकर्मा

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.