जानकीपुरम के सीता विहार कॉलोनी में सड़क निर्माण कार्य का डॉ नीरज बोरा ने किया भूमि पूजन

लखनऊ - जानकीपुरम प्रथम वार्ड अंतर्गत सीता विहार कॉलोनी स्थित डिवाइन वेलफेयर सोसाइटी में आज  क्षेत्रीय विधायक डॉ. नीरज बोरा द्वारा सड़क निर्माण हेतु विधिवत भूमिपूजन किया गया। सड़क का निर्माण लखनऊ विकास प्राधिकरण के अवस्थापना मद से  किया जाएगा।

इस अवसर पर विधायक ने कहा कि क्षेत्र में सड़क निर्माण कार्य पूर्ण होने से स्थानीय निवासियों को आवागमन में सहूलियत मिलेगी। कार्यक्रम में पार्षद प्रतिनिधि सौरभ तिवारी, मनोज तिवारी, कृपा शंकर मिश्रा,  सतीश वर्मा, घनश्याम सिंह, उदित नारायण सिंह, सर्वेश कुमार, नीरज कुमार, अवधेश श्रीवास्तव, जगदीश शुक्ला एवं विमल श्रीवास्तव सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

रिपोर्टर - चौधरी मुकेश सिंह 

Leave a Reply



comments

Loading.....
  • No Previous Comments found.