अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने का आरोप, वायरल करने की धमकी पर मुकदमा दर्ज
लखनऊ। राजधानी लखनऊ के कृष्णानगर कोतवाली क्षेत्र में एक युवती को चोरी-छिपे अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने और वीडियो वायरल करने की धमकी देने का मामला सामने आया है। पीड़िता ने आरोपी युवक के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कराया है।
खुशी विहार कॉलोनी निवासी पीड़िता के मुताबिक, आरोपी विपिन कुमार पुत्र नन्हकू प्रसाद, निवासी परियाना, पोस्ट औरास, उन्नाव उसके साथ ही रहता है। आरोप है कि युवक ने चोरी-छिपे उसका अश्लील वीडियो बना लिया और अब वीडियो के जरिए उसे ब्लैकमेल कर संबंध बनाने का दबाव बना रहा है। युवती के विरोध करने पर आरोपी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी दे रहा है।
मामले की जानकारी होने पर पीड़िता ने कृष्णानगर कोतवाली पहुंचकर आरोपी के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज कराई। कृष्णानगर कोतवाली प्रभारी पीके सिंह ने बताया कि युवती की शिकायत पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। साक्ष्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।.
रिपोर्टर - राजेश वर्मा

No Previous Comments found.